सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे। उत्तरी हवा के दिन में पहुंचने से ठंडक महसूस होने लगी। पूरे दिन में लगभग 60 से 70 मिनट ही धूप निकली। इससे ठंडक और बढ़ गई। इधर, शाम को ठंडी हवा का दौर जारी रहा, लेकिन बादलों के कारण तापमान बढ़ रहा है। दिन का तापमान 25.2 डिग्री व रात का तापमान 14.6 डिग्री दर्ज हुआ। आद्रता 70 फीसदी तक पहुंच गई।