उज्जैन

महाकाल लोक में वाटर स्क्रीन प्रोटेक्शन और फाउंटेन शो का शुभारंभ

Mahakal Lok : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकाल लोक परिसर में वाटर स्क्रीन प्रोटेक्शन और फाउंटेन शो का लोकार्पण किया। श्री महाकालेश्वर बैंड और श्री अन्न लड्डू प्रसादम का भी शुभारंभ किया गया।
less than 1 minute read
Mahakal Lok
फाउंटेन शो का लोकार्पण करते सीएम (Photo Source- Patrika)

Mahakal Lok :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के अवसर पर महाकाल लोक परिसर रुद्र सागर, उज्जैन में वाटर स्क्रीन प्रोटेक्शन और फाउंटेन शो का लोकार्पण किया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने 18 करोड़ 7 लाख रुपए से स्थापित लेजर एंड साउंड शो में भगवान महाकालेश्वर, मोक्षदायनी शिप्रा नदी और अवंतिका नगरी की कीर्ति गाथा को प्रदर्शित किया। लगभग 25 मिनट अवधि का लाइट एंड साउंड शो देखते ही बनता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकालेश्वर मंदिर में श्री अन्न लड्डू प्रसादम का शुभारंभ किया , जो मिलेट (श्रीअन्न ) से निर्मित होगा। साथ श्री महाकालेश्वर बैंड का भी शुभारंभ हुआ। महाकाल बैंड ने प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर महाकाल लोक परिसर में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दीप प्रज्वलित किए और दीपदान किए।

बाबा के आशीर्वाद से हो रहा राष्ट्र का तेजी से विकास- सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा महाकाल के आशीर्वाद से राष्ट्र का तेजी से विकास हो रहा है। पूरे देश में उज्जैन का विशेष स्थान है। उज्जैन का अपना गौरवमयी इतिहास है। रुद्र सागर महाकाल लोक परिसर में लाइट एंड साउंड शो से उज्जैन आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु उज्जैन की गौरव गाथा से परिचित होंगे। ये शो उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत करेगा। डॉ. यादव ने महाकाल बैंड की प्रस्तुति की सराहना की। आगामी महाकाल सवारी और अन्य पर्वों पर नियोजित ढंग से बैंड प्रस्तुति होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे ये लोग

इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, अन्य जनप्रतिनिधि कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Updated on:
21 Oct 2025 08:27 am
Published on:
21 Oct 2025 08:27 am