-फसल में लगी भीषण आग-चपेट में आकर 3 घर जलकर खाक-आग की चपेट में आया सिलेंडर भी ब्लास्ट-3-4 लोगों के आग में झुलसने की भी सूचना-फसल और मकानों में आग से लाखों का नुकसान
उमरिया. मध्य प्रदेश के उम्रिया जिले के मानपुर थाना इलाके में आने वाले एक खेत में अज्ञात कारणों से फसल में लगी आग की चपेट में आने से तीन घर भी जलकर राख हो गए। इस हादसे में घर के कुछ सदस्य भी झुलसे हैं। जिन्हे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पटेहरा के कुटूरिया में किसानों की फसल रखी हुई थी। जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। फसल में लगी आग इतनी भयावह थी कि समीप ही बने तीन मकानों को भी चपेट में ले लिया। इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता आग की लपटों ने फसल के साथ तीनो मकान जलकर स्वाहा हो गए। घर में आग लगने की वजह से सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया।
आग लगने का कारण अज्ञात
ग्रामीणों के द्वारा लगी आग को बुझाने का कार्य किया गया, बाद में फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर तहसीलदार राजस्व रमेश परमार सहित राजस्व टीम मौके पर पहुंची है और जरूरी मदद देने प्रयास में जुट गए। आग लगने से अमृत लाल, बाबू लाल एवं श्यामबहादुर पिता किशोरा पाल का मकान पूरी तरफ राख में तब्दील हो गया है। नन्दनी पिता मदीना पनिका, नन्दलाल पिता खदरईहा पाल, रमेश पिता राममिलन पाल भी इस हादसे से प्रभावित हुए है। आग लगने का कारण अज्ञात है।
शिवराज कैबिनेट के मंत्री का बयान, बड़े नेताओं के बेटों को भी मिले टिकट, देखें वीडियो