उन्नाव

11 अधिकारियों का स्थानांतरण: उन्नाव में नवागत उप जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी, फाल्गुनी सिंह सफीपुर SDM

Unnao News: उन्नाव में जिलाधिकारी ने 11 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। जिसमें नवागत उप जिलाधिकारी भी शामिल है। देखें पूरी सूची-
2 min read
Jul 16, 2026
जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, फोटो सोर्स- उन्नाव सूचना विभाग
जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, फोटो सोर्स- उन्नाव सूचना विभाग

Officers Transferred: उन्नाव में नवागत उप जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी सूचना में कुल 11 अधिकारियों के नाम लिस्ट में शामिल है, जिसमें नगर मजिस्ट्रेट भी शामिल है। इसके साथ ही कुल 10 उप जिलाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें राजेश कुमार विश्वकर्मा, फाल्गुनी सिंह, दिग्विजय सिंह, पुष्कर नाथ चौधरी, लोकेश कुमार, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, कहकशां अंजुम शामिल है। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के आदेश पर यह स्थानांतरण किया गया है। दरअसल बीते दिनों जिले के उप जिलाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था। जिनकी जगह नए उप जिलाधिकारियों को भेजा गया था। अब उनके कार्यक्षेत्र का वितरण किया गया है।

इनका किया गया स्थानांतरण

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 10 उप‌ जिलाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह को उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण के सचिव पद के कार्य को देखने की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी राजेश कुमार विश्वकर्मा को सदर तहसील भेजा गया है।

इनका भी हुआ स्थानांतरण

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार उप जिलाधिकारी फाल्गुनी सिंह को सफीपुर तहसील, उप जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह को पुरवा, उप जिलाधिकारी पुष्कर नाथ चौधरी को विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी लोकेश कुमार को सहायक अभिलेख अधिकारी बनाया गया है।

राजेंद्र सिंह को दी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी

उप जिलाधिकारी राजेंद्र सिंह को उप जिलाधिकारी न्यायिक के साथ बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह को बांगरमऊ तहसील का उप जिलाधिकारी न्यायिक बनाया गया है। जबकि उप जिला अधिकारी कहकशां अंजुम को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम की जिम्मेदारी दी गई है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय आनंद नायक को बीघापुर तहसील का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। उप जिलाधिकारी न्यायिक पुरवा शालिनी सिंह तोमर को हसनगंज का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।

12 और 13 जुलाई को हुआ था स्थानांतरण

जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, 12 और 13 जुलाई को विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन नियुक्त अनुभाग 2 के आदेश पर उप जिलाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था। इनमें से हस्तांतरित किए गए उप जिलाधिकारी ने जिले में कार्यभार ग्रहण किया है। इसके बाद जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने आज 16 जुलाई को उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी है। इनमें नगर मजिस्ट्रेट को उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यक्रम देखने आदेश दिया गया है। ‌

Updated on:
16 Jul 2026 08:30 pm
Published on:
16 Jul 2026 08:30 pm