Husband killed his wife with a shovel उन्नाव में पति-पत्नी के बीच विवाद का खौफनाक अंत हुआ। जब पति ने फावड़े से पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की तीन बेटियां और दो बेटों से माता-पिता दोनों का साथ छिन गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Husband killed his wife with a shovel उन्नाव में घर में रोज-रोज होने वाली लड़ाई-झगड़े से परेशान होकर पत्नी अपने मायके चली गई। वहां से बीते मंगलवार को वापस आई। बृहस्पतिवार की देर शाम पति-पत्नी के बीच फिर बहस शुरू हो गई। पति ने पास में रखे फावड़े से पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोग बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना अचलगंज थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी त्रिभानपुर में उस समय हाहाकार मच गया। जब गांव निवासी होरीलाल लोधी पुत्र शंकर प्रसाद ने अपनी पत्नी शांति (35) की फावड़े से मार कर हत्या कर दी। घटना के समय खेत में जमा पराली जल रही थी। इसी बीच मौके पर होरीलाल भी पहुंच गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आक्रोश में होरीलाल ने फावड़े से शांति पर हमला बोल दिया। जिससे वह वहीं गिर पड़ी। लोग बचाने के लिए दौड़े। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
होरीलाल और शांति के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। रोज-रोज की लड़ाई से तंग आकर शांति अपने मायके चली गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में मौजूद दिव्या (16) दौड़ी-भागी खेत में पहुंची। मां का हाल देखकर बिलख उठी। जबकि चार बच्चे दीपाली (14), श्रद्धा (13), सत्यम (11), रुद्र (7) घटना के समय नानी के यहां थे। घटना की जानकारी मिलते ही सभी लोग गांव पहुंच गए। आक्रोशित मायके वालों ने होरीलाल को सबक सिखाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत कराया।
मृतका के भाई चंद्रशेखर की तहरीर पर होरीलाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुप नाथ मिश्रा ने बताया कि होरीलाल पुत्र शंकर प्रसाद निवासी गौरी त्रिभानपुर ने अपनी पत्नी शांति की फावड़े से मार कर हत्या कर दी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।