उन्नाव

उन्नाव गैंगरेप केस: बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जेल में किया गया शिफ्ट, CBI को नहीं मिली रिमांड

सीबीआई ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया...

2 min read
Apr 27, 2018
उन्नाव गैंगरेप केस: बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जेल में किया गया शिफ्ट, CBI को नहीं मिली रिमांड

उन्नाव. लड़की से गैंगरेप और उसके पिता की हत्या मामले में उन्नाव के बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुलदीप सिंह सेंगर की सीबीआई रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को उन्हें उन्नाव जेल भेज दिया गया। सीबीआई ने रिमांड खत्म होने के बाद कुलदीप सिंह सेंगर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जहां से बीजेपी विधायक को जेल भेज दिया गया।


सीबीआई की याचिका खारिज

ये भी पढ़ें

उन्नाव साहित्य महोत्सव, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित करेंगे उद्घाटन, मालिनी अवस्थी होंगी मुख्य आकर्षण

जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने कोर्ट में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को फिर से रिमांड पर लेने की याचिका लगाई थी। जिसे स्पेशल कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट से रिमांड की याचिका खारिज होने के बाद कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव जेल में भेज दिया गया। आपको बता दें कि बीती 22 अप्रैल को बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर और उसके 5 साथियों को भी सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया था। सीबीआई ने इन सभी आरोपियों की दोबारा रिमांड नहीं मांगी। जिसके चलते इन सभी आरोपियों को कोर्ट पहले ही उन्नाव जिला जेल भेज चुकी है।


सेंगर का भाई भी भेजा गया जेल

इससे पहले सीबीआई कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर की गाड़ी और बंदूक समेत कई सामान जब्त कर चुकी है। अतुल सिंह सेंगर और उसके पांच साथियों पर गैंगरेप पीड़ित लड़की के पिता की हत्या का आरोप है। जिसके बाद से ये सभी आरोपी भी रिमांड पर चल रहे थे। जिन्हें 22 अप्रैल को रिमांड खत्म होने के बाद उन्नाव जिला जेल भेजा गया।


एसपी पर बनाया था दबाव

सूत्रों के मुताबिक 3 अप्रैल को जब लड़की के पिता के साथ मारपीट की गई थी उस दिन बीजेपी विधायक उन्नाव में ही था। जिसकेल बाद कुलदीप सिंह सेंगर ने अपने भाई अतुुल सिंह के खिलाफ केस न दर्ज करने के लिए उन्नाव की एसपी पुष्पांजलि पर दबाव भी बनाया था। सेंगर ने एसपी पुष्पांजलि को फोन करके केस न दर्ज करने की बात कही थी। उसी के बाद पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता को जेल भेज दिया, जहां उसकी मैत हो गई थी। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में भी ये तमाम बातें बताई हैं।


शशि सिंह की रिमांड भी हो रही है खत्म

वहीं सीबीआई की अपील पर पॉक्सो कोर्ट ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सहयोगी शशि सिंह की रिमांड भी आज शाम 6 बजे तक तक बढ़ाई थी। सीबीआई शशि सिंह को भी अब कोर्ट में पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक कोर्ट अब शशि सिंह की रिमांड भी नहीं बढ़ाएगी और उसे जेल में शिफ्ट करने के आदेश देगी।

ये भी पढ़ें

उन्नाव पुलिस ने कर दिया ऐसा काम, आईजी ने खुद थपथपाई विभाग की पीठ, कहा- शानदार
Published on:
27 Apr 2018 02:27 pm
Also Read
View All