1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव साहित्य महोत्सव, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित करेंगे उद्घाटन, मालिनी अवस्थी होंगी मुख्य आकर्षण

उन्नाव में नकारात्मक सोच के बीच देश का पहला बुक कैफे का संचालन- मृदुला पंडित

2 min read
Google source verification
Unnao Sahitya Mahotsav Uttar Pradesh News

उन्नाव साहित्य महोत्सव, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित करेंगे उद्घाटन, मालिनी अवस्थी होंगी मुख्य आकर्षण

उन्नाव. आज जनपद में एक नकारात्मक सोच उधर कर सामने आ रही है। ऐसे में उन्नाव साहित्य महोत्सव का महत्व और भी बढ़ जाता है। जनपद के गौरवशाली इतिहास को नुकसान पहुंचाने का काम किया जा रहा है। ऐसे समय पर हमें लोगों के पास यह संदेश लेकर जाना है कि हम चंद्रशेखर आजाद की धरती से हैं, हम सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, महादेवी वर्मा, रामविलास शर्मा की धरती से है। हम ऐसे ऐसे अग्रजों के विरासत के हैं। उक्त विचार विशंभर दयाल त्रिपाठी राजकीय जिला पुस्तकालय उन्नाव के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉक्टर मिला पंडित ने पत्रिका से बातचीत के दौरान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद में बनने वाली लाइब्रेरी देश की एकमात्र डिजिटल लाइब्रेरी है। जहां पर पाठकों को सारी सुविधाएं मिलेंगी। विदेशों में सिंगापुर सहित कई शहरों में इस प्रकार की लाइब्रेरी संचालित है। उन्नाव साहित्य महोत्सव के विषय में जानकारी देते हुए मृदुला पंडित ने कहा कि इस मौके पर अनेक रंगारंग कार्यक्रम होंगे जिसमें प्रतिष्ठित कलाकार अपने जोहर को दिखाएंगे।

पुस्तकालय का कैफे रूप सामने आया

अभी तक जो पुस्तकालय थे। वह पुस्तकों तक सीमित था। परंतु अब पुस्तकालय कैफ़े के रूप में सामने आया है। उन्नाव का पुस्तकालय देश का पहला पुस्तकालय जो पूरी तरह डिजिटल है। जिसमें कैफेटेरिया होगा एक लैब होगी। जिसमें एक कियास्क मशीन भी होगी। जहॉ सारी नई जानकारी लोगों को मिलेगी। लाइब्रेरी के विशाल सभागार में एक थीम पर मध्यम आवाज में संगीत भी सुनाई देगा। शाम को थक हार कर लोग लाइब्रेरी में अपने आप को एकाग्र कर पुस्तकालय में पुस्तकों का आनंद ले सकते हैं।

पांच दिवसीय कार्यक्रम में देश के विख्यात कलाकार होंगे शामिल

उन्नाव साहित्य महोत्सव में पुस्तक मेला एवं शिल्प मेला का भी समायोजन है। आगामी 27 अप्रैल को कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय में बुक कैफे के उद्घाटन के साथ होगा। इस मौके पर प्राचीन भारतीय साहित्य में भौतिकवाद के वर्तमान सरोकार विषय पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया है। जिसमें काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी राजमणि शर्मा, साहित्यकार योगेश प्रवीन लखनऊ, विद्या बिंदु सिंह साहित्यकार लखनऊ, करुणा पांडे साहित्यकार लखनऊ, गणेश नारायण शुक्ल उन्नाव से अपने विचार प्रकट करेंगे। इसके अलावा उन्नाव महोत्सव में युवा महोत्सव, कथक नृत्य, आल्हा गायन, अवधी एवं सूफी नाईट, कव्वाली नाइट, भोजपुरी नाइट, ब्रज का महारस, लाफ्टर शो, उत्तर प्रदेश के लोक नृत्य, उन्नाव गौरव सम्मान, साहित्यिक संगोष्ठी, रैंप वॉक, बेबी शो जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अवधी सूफी नाइट वंदना मिश्रा, कव्वाली में टीना परवीन, लाफ्टर शो में राजन श्रीवास्तव, जरा याद करो कुर्बानी में पुनीत मित्तल अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इन सबके बीच आगामी 29 अप्रैल को भोजपुरी नाइट में मालिनी अवस्थी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। उपरोक्त कार्यक्रम विशंभर दयाल त्रिपाठी राजकीय जिला पुस्तकालय व जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें नेशनल बुक ट्रस्ट नई दिल्ली संस्कृत विभाग उत्तर प्रदेश सहयोग कर रहे हैं। जिला पुस्तकालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है।


बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग