
बीट सूचना प्रणाली ऐप लांच, आईजी ने थपथपाई उन्नाव पुलिस की पीठ
उन्नाव. महानिरीक्षक लखनऊ जोन ने आज उन्नाव पुलिस की पीठ थपथपाई। क्योंकि उन्नाव पुलिस ने एक ऐसा ऐप बनाया है। जिसके माध्यम से बीट सूचना प्रणाली को विकसित किया गया है। पुलिस महानिरिक्षक लखनऊ जोन सुजीत पांडे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह उन्नाव पुलिस की एक शानदार पहल है। जिसने एक ऐप बनाया है, जिसे लांच किया गया। जितनी भी बीट सूचना हम रजिस्टर पर मेंटेन करते हैं, हार्ड कॉपी बनाते हैं। इसको हम मोबाइल के माध्यम से डिजिटल फार्म में कैप्चर करके रख सकते हैं। इसका हमें फायदा मिलेगा। इस ऐप के माध्यम से हम यह जान सकेंगे कि किस बीट में कितने कांस्टेबल हैं। कितने सब इंस्पेक्टर का मूवमेंट हो रहा है।
पुरानी से पुरानी घटना की तुरंत मिलेगी जानकारी
उन्होंने कहा कि इस ऐप के माध्यम से हम 10 साल पहले की किसी पार्टिकूलर घटना के विषय में जानकारी चाहिए तो या ऐप तत्काल हमें या जानकारी देगा। मसलन जैसे हमें शराब के विषय में जानकारी चाहिए कि किस क्षेत्र में शराब बनती है या शराब के अभियुक्त पकड़े गए हैं। तो यह एप हमें पूरी जानकारी देगा। सुदीप पांडे ने कहा कि इस ऐप को CC कैमरे से भी जोड़ा जाएगा। जिसकी निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। यह एक अच्छी पहल है। इसका लाभ हमें मिलेगा।
विधायक अपनी निधि से लगवाएंगे CC कैमरा
महानिरीक्षक लखनऊ जोन ने बताया कि आज जिले के विधायक व उनके प्रतिनिधियों से भी बातचीत हुई है। उन्होंने अपने निधि से सीसी कैमरे के लिए पैसे देने का आश्वासन दिया है। हम लोग सरकार से भी सीसी कैमरे के विषय में बजट के लिए अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि जो इंपॉर्टेंट प्वाइंट है, खास चौराहा, एंट्री पॉइंट, बड़े कस्बे, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि इन सभी जगहों को सीसी कैमरे से कनेक्ट किए जाने की योजना है। यह प्रयास रहेगा कि यह कार्य शीघ्र ही हो जाए इसके साथ ही सभी CC कैमरा को कंट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी किया जाएगा। इससे क्राइम रोकने में काफी मदद मिलेगी।
विजिबिलिटी ऑफ पुलिस एक्सरसाइज
सुजीत पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री विजिबिलिटी ऑफ पुलिस पर लगातार एक्सरसाइज कर रहे हैं। जिस पर विभाग भी सक्रिय है। पांडे ने कहा कि यूपी हंड्रेड की गाड़ियों को परमानेंट लोकेशन पर रखने जाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही मूवमेंट करने वाले स्थान से डायल हंड्रेड की बत्ती जलती रहनी चाहिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह सहित सभी क्षेत्र अधिकारी मौजूद थे।
Published on:
26 Apr 2018 08:14 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
