घटना बारा सगवर थाना क्षेत्र की है। बारा सगवर थाना क्षेत्र के नरोत्तम पुर के पास उन्नाव से भोजपुर की तरफ जा रही उन्नाव डिपो की बस और बोलेरो में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। जिससे उसमे बैठी सवारियों में गया प्रसाद यादव, मुंशी लाल यादव, पंकज यादव, सोनम सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय बीकापुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।.जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल मैं भी डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हैलट रिफर कर दिया है। घायलों में कई की हालत चिंताजनक बताई जाती है। वहीं अब तक चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में गया प्रसाद, मुंशीलाल, पंकज, सोनम निवासीगण ढकोली औरास शामिल है।