उन्नाव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा, उन्नाव को स्टेट कैपिटल रीजन में शामिल किया गया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उन्नाव पहुंचे। जहां उन्होंने 570 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने स्टेट कैपिटल रीजन और रैपिड ट्रेन को लेकर बड़ी घोषणा की।
3 min read
Jun 18, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Chief Minister Yogi Adityanath Unnao Visit: उन्नाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन में उन्नाव को भी शामिल किया गया है। अब विकास का कार्य हजरतगंज में नहीं रुकेगा। लखनऊ का विकास अब उन्नाव भी पहुंचेगा‌। उन्होंने कहा कि दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली पहली रैपिड ट्रेन की तरह अब लखनऊ से उन्नाव-कानपुर के बीच भी रैपिड ट्रेन चलाई जाने का प्रस्ताव है‌। इसके माध्यम से हरदोई, सीतापुर, रायबरेली, लखनऊ को भी जोड़े जाने का प्रस्ताव है।

सीएम ने आगे कहा, उत्तर प्रदेश पर प्रभु श्री राम, बांके बिहारी, बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद बरस रहा है। बदहाल नहीं हो सकता है। अब यहां पर्व पर उपद्रव नहीं होता है। लोग परिवार के साथ सुरक्षित पर्व मना रहे हैं। पहले सैफई को ही प्रदेश माना जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ जनता को परिवार माना है। 

इन परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधानसभा के जिन कार्यों का लोकयपन किया है उनमें केकेएम सराय जोगा मार्ग से पहाड़पुर संपर्क मार्ग, हुसैनपुर जमुका पड़री मार्ग से पुरवियन खेड़ा मार्ग, मंगत खेड़ा-कांथा-सोहरामऊ मार्ग पर आरसीसी लघु सेतु का निर्माण, कालूखेड़ा कांथा-मुसन्ना मार्ग पर क्षतिग्रस्त छोटी पुलिया की जगह आरसीसी पुलिया का निर्माण, केकेएम मार्ग पर आरसीसी पुलिया का निर्माण, पुरवा बीघापुर मार्ग पर स्थित नाला पर बॉक्स कल्वर्ट का पुनर्निर्माण, पुरवा-गिलसामऊ-कालूखेड़ा मार्ग पर आरसीसी पुलिया का निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल है।

सदर विधानसभा में इन कार्यों का लोकार्पण

इसके साथ ही सदर विधानसभा क्षेत्र के दही चौकी पावर हाउस से अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र दोस्ती नगर बाईपास, मंधना- गंगा बैराज-शुक्लागंज पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग चौड़ीकरण, पंडित खेड़ा से आट संपर्क मार्ग सहित अन्य कार्य शामिल है।

अब उन्नाव अपेक्षित नहीं रहेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली बार उनसे कहा गया कि लखनऊ कानपुर के बीच उन्नाव उपेक्षित महसूस करता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा उन्नाव भी विकसित होगा। अब उन्नाव से दिल्ली और प्रयागराज जाना भी आसान हो गया है। डिफेंस मैन्युफैक्चर कॉरिडोर की स्थापना भी उन्नाव में होगी। उन्नाव को विकसित करने के उद्देश्य से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण देश आर्थिक मंदी के दौर को भी सफलतापूर्वक निकाल ले गया।

देख सपाई बिटिया घबराई

समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब कहावत कही जाती थी "देख सपाई बिटिया घबराई"। सपा शासन काल में माफियाओं का राज था। समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में विकास कार्य केवल सैफई तक सीमित था। पूरे प्रदेश को दंगा ग्रस्त बना दिया गया था। सपा और कांग्रेस के नेता कभी किसी गरीब के लिए आंसू नहीं बहाते हैं। उनके अंदर गरीबों के प्रति कोई संवेदना नहीं है। आजादी के बाद सबसे अधिक इन्होंने देश प्रदेश में शासन किया। इस दौरान प्रदेश की पहचान संकट में पड़ गई थी। ‌यही इनका दोहरा चरित्र है। जिसे देखकर हंसी आती है। आज यही उपदेश दे रहे हैं। युवाओं के भविष्य के साथ है खिलवाड़ किया गया।

उन्नाव का विकास प्राथमिकता के आधार पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव के विकास के लिए उनके पास जो भी प्रस्ताव आए हैं। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है। पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्नाव में 300 हैक्टेयर जमीन पर मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर की स्थापना की जा रही है। जिससे यहां के लोगों को घर पर ही रोजगार मिलेगा।

अब लखनऊ का विकास कार्य उन्नाव होते हुए कानपुर पहुंचेगा। इस मौके पर उन्होंने रिंग रोड की जानकारी दी। जिसमें हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली को आपस में जोड़ा जाएगा। इसके पहले लाभार्थियों को चेक दिया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विधायक पंकज गुप्ता, विधायक आशुतोष शुक्ला, विधायक बृजेश रावत, विधायक अनिल सिंह, विधायक श्रीकांत कटियार, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, अर्चना मिश्रा, अरुण सिंह आज नेता मंच पर उपस्थित थे। ‌

Updated on:
18 Jun 2026 02:04 pm
Published on:
18 Jun 2026 12:12 pm
Also Read
View All
चेतावनी बिंदु के पास पहुंची गंगा: उन्नाव के दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, खड़ी फसलें और सब्जियां डूबीं

उन्नाव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह: डीएम की बड़ी कार्रवाई, फर्म पर मुकदमा, एक निलंबित

‘उद्घाटन के 12 दिन बाद ही धंस गया एक्सप्रेस-वे’, उन्नाव में कोरारी के पास 5 से 7 मीटर धंसी सड़क, सपा ने उठाए सवाल

‘ब्रजभूषण शरण सिंह को कोई सीरियस नहीं लेता’, BJP विधायक अनिल सिंह बोले-सार्वजनिक बयान देने से पहले तथ्यों पर विचार करना जरूरी

Unnao Property Dispute Case: उन्नाव में प्लॉट रजिस्ट्री से पहले पति को जिंदा जलाने का आरोप, मौत से पहले पत्नी का लिया नाम