उन्नाव

कांग्रेस को बड़ा झटका: कुलदीप सिंह सेंगर का विरोध करने पर जिला सचिव का इस्तीफा, लिखा पत्र

Congress District secretary resigns. कुलदीप सिंह सेंगर मामले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जब जिला सचिव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस संबंध में उन्होंने जिलाध्यक्ष को पत्र लिखा है।

2 min read
Jan 04, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Congress District secretary resigns उन्नाव में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव कुलदीप सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि राहुल गांधी सच्चाई से अनभिज्ञ राजनीतिक कारणों से असत्य का साथ दे रहे हैं। जिससे उन्नाव की काफी बदनामी हो रही है। अंतर्मन की आवाज को स्वीकार करते हुए जिला सचिव पद से इस्तीफा दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मामला अदालत में है इसलिए कुछ भी बोलना उचित नहीं है। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, किसी को जबरदस्ती नहीं रखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Unnao rape case: कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी का एक्स पर पत्र, लिखा- …हमारी कीमत लगा रहें, चुप्पी की कीमत चुकानी पड़ी

चर्चाओं का दौर जारी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कुलदीप सिंह सेंगर मामले में पीड़िता के खिलाफ विरोध का स्वर उभर रहा है। गांव से लेकर मुख्यालय तक चर्चाओं का दौर जारी है। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में क्या हो सकता है और क्या संभावनाएं हैं, इस पर भी चर्चा हो रही है।

जिला सचिव ने दिया इस्तीफा

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव कुलदीप सिंह ने जिलाध्यक्ष को पत्र भेजकर इस्तीफा देने की जानकारी दी है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस नेतृत्व और उसके नेता कानून माखी रेप कांड की सच्चाई जाने बिना भ्रामक बयानबाजी कर रहे हैं। राहुल गांधी भी सच्चाई से अनभिज्ञ हैं और राजनीतिक कारणों से असत्य का साथ दे रहे हैं। सदर विधानसभा के माखी रेप कांड का मामला अदालत में चल रहा है।

मिले थे मात्र 1500 वोट

वादी की मां ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सदर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। प्रियंका गांधी भी रोड-शो में शामिल हुई थी, लेकिन उन्हें केवल 1500 वोट मिले थे और जमानत भी जब्त हो गई थी। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के उच्च अधिकारियों से कहा है कि घटना में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की संलिप्तता होती तो पीड़िता की मां को इतने कम वोट न मिलते, उनकी जमानत न जब्त होती। लेकिन उन्नाव की जनता सच्चाई को जानती थी।

क्या कहते हैं कांग्रेस जिला अध्यक्ष?

इस संबंध में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है और सभी स्वतंत्र हैं। कुलदीप सिंह सेंगर का मामला न्यायालय में चल रहा है। इस पर कुछ भी बोलना उचित नहीं है। राहुल गांधी ने दुष्कर्म मामले में पीड़िता से मुलाकात की है और मदद का आश्वासन दिया है। पार्टी ने किसी प्रकार का बयान जारी नहीं किया है।

Also Read
View All

अगली खबर