उन्नाव

UP में LPG सिलेंडर ₹29 महंगा, जानिए आपके शहर में नई कीमत

Heavy hike in domestic gas cylinder prices: घरेलू गैस सिलेंडर एलजी के दामों में वृद्धि की गई है पिछले 3 महीने में यज्ञ दूसरी वृद्धि है। अब तक 89 रुपए बढ़ चुके हैं।
2 min read
Jun 07, 2026
सिलेंडर के दामों में वृद्धि, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Domestic gas cylinder prices hiked: पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) के दामों में एक बार फिर वृद्धि की है. पिछले 3 महीने में यह दूसरी वृद्धि है। इसके पहले वृद्धि 60 रुपए की हुई थी जबकि दूसरी वृद्धि 29 रुपए की हुई है। खाड़ी देशों में हो रहे युद्ध का असर देखने को मिल रहा है। जब डीजल और पेट्रोल के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि हो चुकी है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि होने से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ेगा। इस संबंध में गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि अब नया वाउचर 29 रुपए बढ़कर मिलेगा। आज रविवार की छुट्टी है सोमवार से में वाउचर काटेंगे। समाजवादी पार्टी ने गैस सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि का विरोध किया है।

949.50 रुपए का सिलेंडर अब इतने का हुआ

उत्तर प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में  भारी वृद्धि की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल को देखते हुए तेल विपणन कंपनी ने यह वृद्धि की है। जिसमें केंद्र सरकार की सहमति भी होती है। पिछले तीन महीने में यह दूसरी वृद्धि हुई है। हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और इंडियन ऑयल (इंडेन) ने वृद्धि की घोषणा की है। उन्नाव में अब 978.50 रुपए का सिलेंडर मिलेगा। जबकि पहले 949.50 रुपए का था।

जानते हैं इन शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर एलपीजी के दाम

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के बाद अब बनारस, बरेली, झांसी, इटावा, उन्नाव में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 978 रुपए 50 पैसे हो गई है। जबकि कानपुर में 957 रुपए गाजियाबाद 989 रुपए 50 पैसे है इसकी घरेलू गैस सिलेंडर का वास्तविक मूल्य गैस एजेंसी और तेल कंपनियों की सूची जा रहे होने के बाद ही निश्चित हो पाएगा। अलग-अलग शहरों में स्थानीय परिवहन लागत भिन्न-भिन्न आता है। इसके हिसाब से कंपनी चार्ज करती है।

क्या कहते हैं गैस एजेंसी के संचालक?

इंडियन गैस एजेंसी के संचालक सीरीज चंद्र मिश्रा ने बताया कि अब गैस सिलेंडर 978.50 पैसे का हो गया है आज रविवार की छुट्टी है सोमवार से नए वाउचर बनेंगे इसके बाद उपभोक्ताओं को से 978.50 पैसे चार्ज किए जाएंगे। इधर समाजवादी पार्टी ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर प्रतिक्रिया दी है। जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले ही कह रही थी कि चुनाव आने के बाद पेट्रोलियम और गैस के दामों में वृद्धि होगी जो सच साबित हुई।

Updated on:
07 Jun 2026 09:17 am
Published on:
07 Jun 2026 09:16 am