Final Publication of Electoral Roll: उन्नाव में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया, जिसमें कुल 2033438 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी में मतदाता सूची का प्रकाशन किया।
Final publication of voter list in Unnao: उन्नाव में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। विशेष मतदाता सूची के विशेष प्रांगाढ़ पुनरीक्षण 2026 में 20 लाख 33 हजार 438 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। जिनमें 11 लाख 12 हजार 655 पुरुष मतदाता और 920750 महिला मतदाता हैं। जबकि 33 से मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रति इस मौके पर जिलाधिकारी ने मतदाता सूची के विशेष प्रांगण पुनरीक्षण 2026 का प्रकाशन किया। जिलाधिकारी ने मतदाता सूची में नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ शिफ्टेड, मृत, अब्सेंट मतदाता, महिला-पुरुष, थर्ड जेंडर, मतदाता एसआईआर ड्राफ्ट रोल मतदाता के संबंध में जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज मतदाता सूची विशेष प्रांगण पुनरीक्षण 2026 के निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 13128 मतदाता एब्सेंट, शिफ्टेड, डुप्लीकेट, या मृत पाए गए हैं। 27 अक्टूबर 2025 को जिले के 2501 बूथों पर 2325053 मतदाता थे, जिसमें 1239887 पुरुष और 1085094 महिला मतदाताओं के नाम दर्ज थे, जिसमें 407171 मतदाता शिफ्टेड, डुप्लीकेट या मृत पाए गए। 1917882 का ड्राफ्ट रोल कराया गया। इस प्रकार कल 2033438 मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन में सम्मिलित किए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों ने घर-घर जाकर संपर्क किया। 4 नवंबर 25 से 26 दिसंबर 25 तक गणना प्रपत्र का वितरण और डिजिटलाइजेशन का कार्य किया गया। 6 जनवरी 2026 को आलेख निर्वाचन नामावलियों का प्रकाशित किया गया। 6 जनवरी से 27 मार्च के बीच दाखिल किए गए दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया गया। नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी संबंधित मतदाताओं की नोटिस की सुनवाई की गई।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने तहसील स्तर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कल 33 बैठकें कीं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी राजनीतिक दलों के साथ 11 बैठकें के आयोजित की। 8491 बूथ लेवल एजेंट राजनीतिक दलों की तरफ से नियुक्त किए गए। अब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची डीईओ पोर्टल पर प्रत्येक नागरिक के लिए उपलब्ध कराई गई।
एसएआर के दौरान कल 1085 शिकायत और सुझाव प्राप्त हुए जिनका समय से समाधान कराया गया। विशेष प्रशिक्षण में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों से फार्म भरवाए गए। मतदाता सूची का देखने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी वितरित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी वित्त एवं राजेश सुशील कुमार गौड़, बीजेपी से दिनेश गुप्ता, समाजवादी पार्टी से छोटेलाल भारती, अपना दिल से सुरेंद्र वर्मा, और कांग्रेस असिस्टेंट कुशवाहा आज मौजूद थे।
अंतिम प्रकाशन सूची में बांगरमऊ में एक 178508 पुरुष और 144646 महिला और थर्ड जेंडर दो मतदाता हैं। कुल 323156 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। सफीपुर विधानसभा में 171 592 पुरुष, 138 875 महिला और दो थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इस प्रकार 310469 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।
मोहान में 169636 पुरुष, 140416 थर्ड जेंडर, और 14 मतदाता हैं। इस प्रकार कुल 310066 मतदाता हैं जिनके नाम दर्ज हैं। जबकि उन्नाव में कुल 187892 पुरुष, 160488 महिला और 9 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। कुल संख्या 348389 है। भगवंत नगर में 201365 पुरुष, 166285 महिला मतदाता हैं, जिनके साथ 367650 मतदाता के नाम सूची में हैं। पुरवा में 203662 पुरुष, 170040 महिला, और 6 थर्ड जेंडर मत मतदाता हैं। इस प्रकार कुल 373708 मतदाता के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं।