उन्नाव

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, माता-पिता, बेटी-बेटा सहित पांच की मौत, दो घायल

उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में ओवरलोड ट्रक से सीधी टक्कर में इनोवा कार के परखच्चे उड़ गये...
2 min read
• •
Updated: 24 Jun 2018, 6:35 PM IST
unnao road accident
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, माता-पिता, बेटी-बेटा सहित पांच की मौत, दो घायल

उन्नाव. आसीवन थाना क्षेत्र में इनोवा कार की ओवरलोड ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। इनोवा के परखच्चे उड़ गये। कार में बैठे 7 लोगों में से 5 की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लोग गंभीर घायल हुए हैं। घटना शुक्रवार देर रात करीब 12 से 01 बजे के बीच की है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थनीय पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिये स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस बीच कई अन्य थानों की भी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पांचों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद के निकट की है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गोरिया गांव के रहने वाले हीरालाल, उनकी पत्नी निर्मला, बेटा सूरज, बेटी वैष्णवी सहित अन्य सात सवार वृंदावन दर्शन करने के लिए जा रहे थे। अभी वह आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि ओवरलोडिंग ट्रक की चपेट में इनोवा कार आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गये और ट्रक अनियंत्रित होकर इनोवा पर ही गिर पड़ा।

आ गई कई थानों की पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर आसीवन थाना पुलिस पहुंची। घटना की भयावहता को देखते हुए कई अन्य थानों की पुलिस बुला ली गई। आनन-फानन घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अफसर भी पहुंचे
पांच लोगों की मौत की खबर सुनते बड़े पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया जाता है दुर्घटना अवैध खनन में लगे बालू ट्रक से टक्कर के बाद हुई। दुर्घटना के बाद अवैध खनन का मामला भी सामने आ रहा है।फिलहाल पोस्टमार्टम हाउस में परिवारीजनों का कोहराम मचा है।

इनकी हो गई मौत
हादसे में हीरालाल, उनकी पत्नी, बेटा, बेटी के साथ एक अज्ञात की मौत हो गई। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गोरिया कला निवासी नंद किशोर कुमार व रामकुमार गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज चल रहा है।

देखें वीडियो...

Updated on:
24 Jun 2018, 6:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All