
उन्नाव गैंगरेप केस- विधायक सेंगर और शशि सिंह की कोर्ट में पेशी आज
लखनऊ. चर्चित उन्नाव गैंगरेप मामले में सीबीआई टीम शुक्रवार को आरोपी बीजेपी विधायक और उसकी सहयोगी शशि सिंह को उन्नाव कोर्ट में पेश करेगी। सीबीआई टीम के मुताबिक शशि सिंह पीडि़ता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के घर लाई थी। सीबीआई ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, शशि सिंह और अन्य अरोपियों को 13-14 अप्रैल को गिरफ्तार किया था।
उन्नाव गैंगरेप केस के मामले में जांच कर रही सीबीआई की टीम शुक्रवार को बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसकी सहयोगी शशि सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच उन्नाव के पॉक्सो कोर्ट में पेश करेगी। बतादें कि दो जून को स्वास्थ्य खराब होने और सुरक्षा को लेकर पुलिस आरोपी विधायक सेंगर और शशि सिंह को कोर्ट में पेश नहीं कर पाई थी। उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक सेंगर और शशि सिंह दोनों इस समय सीतापुर जिला जेल में बंद हैं।
उन्नाव गैंगरेप मामला उस समय और गरमा गया जब पुलिस हिरासत में पीडि़ता के पिता की मौत हो गई थी, इसके बाद से इस मामले पर यूपी की सियासत गर्मा गई थी, उसके बाद सीएम ने इस मामले को सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, उसके बाद यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। सीबीआई जांच में एक के बाद एक परत दर परत मामले में खुलासे होते गए। सीबीआई ने माखी थाने के पूर्व एसओ और चौकी इंचार्ज से भी पूछताछ की। सीबीआई ने पूर्व एसपी नेहा पांडेय से भी पूछताछ की थी।
बतादें कि किशोरी से गैंगरेप के मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने इसी साल 13 अप्रैल को अरेस्ट किया था। इसके बाद सीबीआई ने अपनी जांच में विधायक के भाई अतुल सिंह, विधायक की सहयोगी शशि सिंह सहित अन्रू आरोपियों से इस मामले में लंबी पूछताछ की थी। सीबीआई विधायक और अन्य आरोपियों को माखी खाने और अन्य जगहों पर ले गई और साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास किया। सीबीआई ने पीडि़ता के परिजनों के भी बयान लिए। सीबीआई इस मामले में कई पुलिसकर्मियों और उन्नाव के पुलिस अफसरों से भी पूछताछ की है। उन्नाव गैंगरेप मामले में अब तक सीबीआई दस आरोपियों को गिरफ्तार कर चूकी है।
Published on:
22 Jun 2018 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
