Head constable died in road accident उन्नाव में हेड कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे महोबा जिले के रहने वाले थे। लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल को अंतिम विदाई दी गई।
Head constable died in road accident उन्नाव में उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बाइक सवार हेड कांस्टेबल अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर मौके पर पहुंच गए और घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश कर रही है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर बाइक सवार हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार पुत्र बलदेव निवासी रोशनपुरा चरखारी महोबा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकेश कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में पुलिसकर्मियों से जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि मुकेश कुमार मोटरसाइकिल से आ रहे थे। हुसैन नगर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
अचलगंज थाना के पीआरबी 112 में मुकेश कुमार तैनात थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन को बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। जिसके खिलाफ कानून नहीं करवाई की जाएगी।
डायल 112 में नियुक्त मुख्य आरक्षी का शव पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल लाया गया। जहां पुलिस ने शोक सलामी दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद, क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव सहित जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर रीथ और पुष्प अर्पित किया। एसपी ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा है। मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार के पार्थिव शरीर को राजकीय वाहन से उनके गांव भेजा गया।