उन्नाव

झांसी की यात्रा हुई कठिन, दो दिन नहीं चलेगी लखनऊ-झांसी इंटरसिटी और लखनऊ-झांसी पैसेंजर, कई गाड़ियों का रूट बदला

Lucknow Jhansi journey became difficult लखनऊ से कानपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों के रूट में और परिवर्तन किया गया है, जबकि झांसी जाने वाली ट्रेनों को इस तारीख में निरस्त कर दिया गया है। एलटीटी मां बिल्हा देवी धाम के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
less than 1 minute read
Nov 17, 2025
उन्नाव जंक्शन रेलवे स्टेशन (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका

Lucknow Jhansi journey became difficult उत्तर रेलवे लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ से कानपुर के बीच 'शिफ्टिंग कार्य' कराया जा रहा है। जिसके कारण शताब्दी, पुणे लखनऊ एक्सप्रेस, पनवेल, आगरा पोर्ट इंटरसिटी, एलटीटी मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। जबकि लखनऊ झांसी लखनऊ इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। 64212 कानपुर सेंट्रल लखनऊ मेमू ट्रेन के टाइम में भी बदलाव किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार आगामी रेल परियोजनाओं और सुरक्षा सुधार को देखते हुए शिफ्टिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिसके कारण कुछ गाड़ियों के आवागमन में परिवर्तन किया गया है। 'ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक' 19 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक के लिए लिया गया है।

इन गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन

उत्तर प्रदेश के कानपुर-उन्नाव-लखनऊ से गुजरने वाली ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। 12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी 19 नवंबर को उन्नाव से सीधे लखनऊ न जाकर माखी, बालामऊ होते हुए लखनऊ जाएगी। इसी प्रकार 12103 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस 18 नवंबर को उन्नाव से माखी, बालामऊ होते हुए लखनऊ जाएगी।

इनका भी मार्ग बदल गया

पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस 15066 भी 18 नवंबर को माखी, बालामऊ होते हुए निकाली जाएगी। 12180 आगरा फोर्ट लखनऊ इंटरसिटी 19 नवंबर को टूंडला-कानपुर-लखनऊ की जगह उन्नाव, माखी, बलामऊ, आलमनगर रूट पर चलेगी। 12173 एलटीटी मां बिल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस भी 18 नवंबर को उन्नाव-लखनऊ-रायबरेली की जगह उन्नाव-डलमऊ-उबरनी-रायबरेली मार्ग से जाएगी।

इन गाड़ियों को किया गया निरस्त

जैतीपुर-हरौनी के बीच ब्लॉक के कारण 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, 51813 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लखनऊ पैसेंजर और 51814 लखनऊ वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पैसेंजर 19 नवंबर को नहीं चलेगी। जबकि 11110 लखनऊ वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी 20 नवंबर को निरस्त रहेगी।

Updated on:
17 Nov 2025 08:19 am
Published on:
17 Nov 2025 08:19 am
Also Read
View All
‘ब्रजभूषण शरण सिंह को कोई सीरियस नहीं लेता’, BJP विधायक अनिल सिंह बोले-सार्वजनिक बयान देने से पहले तथ्यों पर विचार करना जरूरी

Unnao Property Dispute Case: उन्नाव में प्लॉट रजिस्ट्री से पहले पति को जिंदा जलाने का आरोप, मौत से पहले पत्नी का लिया नाम

‘बातों में उलझाया और बदल लिया ATM’, उन्नाव पुलिस ने दबोचा शातिर क्रिमिनल, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

11 अधिकारियों का स्थानांतरण: उन्नाव में नवागत उप जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी, फाल्गुनी सिंह सफीपुर SDM

‘मैं हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा’, लखनऊ में ₹4850 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं के उद्घाटन पर नितिन गडकरी का बड़ा दावा