26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हत्या के बाद शव को जलाया, घसीट कर सड़क किनारे गड्ढे में फेंका, पुलिस कर रही शिनाख्त का प्रयास

Unnao Sensation, burnt body found उन्नाव में राजमार्ग के किनारे एक अज्ञात का अधजला शव मिला। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिसके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
less than 1 minute read
Google source verification

Unnao Sensation, burnt body found उन्नाव में हत्या कर शव को जलाए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लोगों को उस समय हुई जब ग्रामीण रास्ते से निकल रहे थे। जिन्हें राजमार्ग के नीचे जला हुआ शव दिखाई पड़ा। देखने में शव लगभग 70% जला हुआ पाया गया। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। साक्ष्य एकत्र किए गए। मामला बीघापुर थाना क्षेत्र का है।

अज्ञात का शव मिलने से सनसनी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उन्नाव-लालगंज राजमार्ग पर रविवार की शाम को अज्ञात का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों के अनुसार शव जलाने के बाद उसे घसीटा गया और राजमार्ग के नीचे खंती में फेंक दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जिसने साक्ष्य इकट्ठा किए। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। आसपास के थाना क्षेत्र में दर्ज गुमशुदगी की जानकारी प्राप्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग