उन्नाव

खुलासा: बाल अपचारी ने CRS portal की आईडी हैक कर बनाया 320 फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण

Juvenile offender hacked CRS portal ID उन्नाव में बाल अपचारी ने सीआरएस (CRS) पोर्टल आईडी को हैक कर बड़ी संख्या में फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है।

2 min read
Aug 08, 2025
फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस सोशल मीडिया

Juvenile offender hacked CRS portal ID उन्नाव में साइबर थाना ने बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। जिसने सीआरएस पोर्टल की आईडी को हैक कर फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया था। इस संबंध में हसनगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वह एक अन्य घटना में पुलिस ने महिला सहित दो को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज था। महिला के पास से मंगलसूत्र लॉकेट अंगूठी आदि पीली धातु के बरामद हुआ है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

August month Public Holidays: 9, 10, 14, 15, 16, 17 अगस्त को रहेगा अवकाश, जानें वजह

साइबर थाना को मिली सफलता

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में साइबर थाना पुलिस ने एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। ग्राम विकास अधिकारी विकासखंड हसनगंज सुशील कुमार पुत्र उमाशंकर ने मुकदमा दर्ज कराया था। यह मुकदमा बीएनएस की धारा 318(4), 338, 340(2) और 66/66C सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया था। अपनी तहरीर में सुशील कुमार ने बताया था कि ग्राम पंचायत माकूर विकासखंड नवाबगंज की सीआरएस पोर्टल की आईडी हैक कर 320 फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।

बाल अपचारी ने बनाए फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र

साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। इस मामले में एक बाल अपचारी का नाम सामने आया। जिसे पुलिस ने संरक्षण में लिया है। मामला का खुलासा करने में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शुक्ला, निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी तरुण कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।

महिला सहित दो गिरफ्तार

एक अन्य घटना में शिव जायसवाल पुत्र रामचंद्र निवासी कब्बा खेड़ा दरियाई खेड़ा थाना सदर कोतवाली ने मुकदमा दर्ज कराया था। अपनी तहरीर में उन्होंने बताया था कि संदीप पुत्र घनश्याम ठेकेदार, सचिन पुत्र मनोज सिंह और राजेंद्री पत्नी घनश्याम निवासी गण लोक नगर थाना सदर कोतवाली घर से 10 हजार रुपए और सोने के आभूषण चोरी कर ले गए हैं।

पीली धातु के आभूषण बरामद

सदर कोतवाली पुलिस ने सचिन सिंह और राजेंद्री को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पीले धातु के आभूषण भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली अवनीश कुमार सिंह, महिला उप निरीक्षक उमा अग्रवाल सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थी।

ये भी पढ़ें

पुलिस ने किया खुलासा: बेटे ने करवा दी मां की हत्या, हुआ खौफनाक खुलासा, तीन गिरफ्तार

Also Read
View All

अगली खबर