उन्नाव

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत

Lucknow-Kanpur highway accident three died उन्नाव के लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें गंगा स्नान करके आ रहे तीन बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
Jul 28, 2025
Feature image

Lucknow-Kanpur highway accident three died उन्नाव के लखनऊ कानपुर हाईवे पर बाइक में अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। इधर गंगा नहा कर वापस आ रहे तीन बाइक सवारों में से दो की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।‌ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना अचलगंज थाना क्षेत्र की है।

लखनऊ कानपुर राजमार्ग की घटना

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आदित्य पुत्र मनोज, नितिन पुत्र दिनेश, अर्पित पुत्र गरीबी सावन के सोमवार पर गंगा नहाने के लिए गए थे। वापस आते समय अचलगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ कानपुर हाईवे के गहरा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की आदित्य और नितिन की मौके पर मौत हो गई। जबकि अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लगाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया।

क्या कहती है अचलगंज थाना पुलिस?

सूचना पाकर मौके पर पहुंची अचलगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। राहत बचाव कार्य के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचलगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
28 Jul 2025 04:29 pm