
उन्नाव में माखी दुष्कर्म कांड से चर्चित मामले में पीड़िता ने अपनी मां, बहन और चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना में तहरीर देकर पीड़िता ने बताया कि उसके चाचा और परिवार के अन्य सदस्यों ने सहायता में मिली रकम को हड़प लिया है। पैसे मांगने पर अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाने में दिए तहरीर में उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। घटना माखी थाना क्षेत्र की है।
इसके पहले दुष्कर्म पीड़िता सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल कर चुकी है। बीते 11 सितंबर को वायरल किए गए वीडियो में उन्होंने अपने चाचा व मां-बहन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसके बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया था। पीड़िता ने बताया था कि शादी के बाद से लगातार उसे मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है। उसके पति को जेल में बंद पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का गरीबी बताया जा रहा है। उन्हें घर में भी रहने नहीं दिया जा रहा है। 1.10 करोड़ रुपए को हड़पा गया है।
चाचा तिहाड़ जेल में बंद है
पीड़िता का चाचा इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। जिसके ऊपर कई मुकदमे चल रहे हैं। स्थानीय अदालत में सुनवाई हो रही है। अब एक नया मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 406 और 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। माखी थानाध्यक्ष वीर बहादुर ने बताया कि जांच की जा रही है बैंक की डिटेल का निरीक्षण किया जाएगा।