11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के लिए खुशखबरी: शुरू हो गया धान खरीद केंद्र, धान के साथ मोटे अनाज की भी खरीदे, जानिए MSP

यूपी सरकार मोटे अनाजों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। इसके लिए क्रय केंद्र को भी खोला गया है। जिलों को मोटे अनाजों की खरीदारी के लिए लक्ष्य भी दिया गया है।
2 min read
Google source verification
किसानों के लिए खुशखबरी

धान क्रय केंद्र

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। अब धान के साथ मोटे अनाजों की खरीदारी के लिए भी केंद्र खोले गए हैं। जिसका समर्थन मूल्य भी जारी किया गया है। जिला खाद्य विपरण अधिकारी ने यह जानकारी दी है।‌ उन्होंने बताया कि धान सहित अन्य खाद्य सामग्रियों की खरीदारी आज 20 अक्टूबर से शुरू हो गई है। ‌ इसमें विपणन शाखा की 14, पीएससी की 29 और भारतीय खाद्य निगम की दो केंद्रों का अनुमोदन जिलाधिकारी ने किया है। क्रय केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खरीदारी होगी।

जिला खाद्य विपरण अधिकारी श्याम मिश्रा ने बताया कि सभी क्रय केंद्र के नोडल अधिकारियों से खरीदारी से संबंधित तैयारी पूरी कर लेने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने नोडल अधिकारियों को 'ओके' रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि धान के लिए अनुमोदित क्रय केंद्र 38 है। जिले का लक्ष्य 45 हजार मीट्रिक टन रखा गया है। जिसका समर्थन मूल्य 2183 रुपए और 2203 रुपए प्रति कुंतल है।

मक्का का समर्थन मूल्य

मक्का की खरीदारी के लिए 6 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जबकि लक्ष्य 2000 मीट्रिक टन रखा गया है। जिसका समर्थन मूल्य 2090 रुपए प्रति कुंतल है। ज्वार के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। जिसका लक्ष्य 700 मीट्रिक टन है। जिसका समर्थन मूल्य 3180 रुपए प्रति क्विंटल है। बाजरा के लिए भी पांच केंद्र बनाए गए हैं। लक्ष्य 15 सौ मीट्रिक टन है। जबकि समर्थन मूल्य 25 सौ रुपए है।

यह भी पढ़ें: मां से मोबाइल पर बात करने के बाद महिला सिपाही फांसी पर लटकी, पुलिस लाइन हॉस्टल की घटना

7 Hours Ago

ऑनलाइन करायें रजिस्ट्रेशन

जिला वितरण जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि केंद्रों पर धान, मक्का, ज्वार, बाजरा को बेचने के लिए किसान को खाद्य निगम के खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि किसान शीघ्र ही धान, मक्का, ज्वार, बाजरा को बेचने के लिए पंजीकरण करा लें। और न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं। ट्रैक केदो को लेकर आज जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सभी एसडीएम तहसीलदार नायक तहसीलदार और अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों को क्रय केंद्र के निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। क्रय केंद्र पर किसानों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए भी कहा गया है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग