उन्नाव

NDMAEW ने अभी-अभी आया अलर्ट: आठ जिलों में भारी बारिश, 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे से चलेगी हवा

NDMAEW just issued alert for eight districts मौसम विभाग ने अभी-अभी अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार लखनऊ उन्नाव सहित आठ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

2 min read
Aug 31, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब)

NDMAEW just issued alert for eight districts एनडीएमएईडब्ल्यू (NDMAEW) ने अभी-अभी अलर्ट जारी किया है।। जिसके अनुसार अगले तीन घंटा में इन आठ जिलों में बादल गरजने के साथ भारी बारिश की संभावना है। हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चल सकती है। लोगों को चेतावनी दी गई है कि बिजली गिरने की भी संभावना है। इसलिए खुले स्थानों पर न जाए। ‌ अगले 5 दिनों तक मौसम बारिश वाला रहने की पूरी संभावना है। इस दौरान तापमान में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आएगा।

ये भी पढ़ें

लूट के आरोपी से चांदी का गाय बछड़ा लेना एसओजी प्रभारी को पड़ा महंगा, एसपी ने किया लाइन हाजिर

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

NDMAEW ने 9:45 पर अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी में कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है इस दौरान हवा 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हिसाब से चल सकती है। बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। ‌

कैसा रहेगा अगले 5 दिन तक उन्नाव का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। सोमवार 1 सितंबर का तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। जबकि मंगलवार 2 सितंबर को 26 से 31 डिग्री तापमान के बीच 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। बुधवार 3 सितंबर को 26 से 32 डिग्री तापमान के बीच 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। गुरुवार 4 सितंबर और शुक्रवार 5 सितंबर को 26 से 32 डिग्री तापमान के बीच 80 प्रतिशत बारिश होने की जानकारी दी गई है

ये भी पढ़ें

उत्तर मध्य रेलवे की घोषणा: झांसी से गोविंदपुरी होते हुए पुरी के लिए नई स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

Also Read
View All

अगली खबर