उन्नाव

‘मैं हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा’, लखनऊ में ₹4850 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं के उद्घाटन पर नितिन गडकरी का बड़ा दावा

Kanpur-Lucknow Expressway: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Road Transport Minister Nitin Gadkari) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन (Lucknow-Kanpur Expressway Inauguration) किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) भी मौजूद रहे।
2 min read
Jul 13, 2026
CM Yogi welcoming Nitin Gadkari
नितिन गडकरी का स्वागत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो- CM Yogi X)

Lucknow-Kanpur Expressway Inauguration: उन्नाव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार शाम को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने भविष्य की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की। गडकरी ने कहा कि अब कानपुर से लखनऊ मात्र 45 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।

नितिन गडकरी का ऐलान- हवा में उड़ेंगी बसें

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राजधानी लखनऊ में ₹4850 करोड़ की लागत वाली 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा- 45 मिनट में कानपुर से लखनऊ पहुंचा जा सकेगा। इसके साथ ही लखनऊ से सीतापुर भी 50 मिनट में पहुंच सकेंगे।

उन्होंने कहा- मैं हवा में उड़ने वाली बस भी लाने वाला हूं। गडकरी ने बताया कि किसान पथ पर सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। इसके डिजाइन योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह को दिखाकर अंतिम रूप दिया जाएगा। लखनऊ में कार्यक्रम के समापन के बाद नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्नाव में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया।

नितिन गडकरी ने लखनऊ में एयरपोर्ट से आउटर रिंग रोड तक शहीद पथ बनाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह 3 मंजिला एलिवेटेड कॉरिडोर होगा, जिसमें नीचे सामान्य सड़क, बीच में ब्रिज और ऊपर मेट्रो चलेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन ने कहा कि इसी साल दिसंबर से पहले इसका भूमिपूजन कर दिया जाएगा। DPR तैयार करने के आदेश दे दिए गए हैं।

UP में अमेरिका की तर्ज पर बनेंगी सड़कें

नितिन गडकरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए बताया कि 50-60 हजार करोड़ रुपए के कार्यों को मंजूरी दी गई है। आने वाले दो वर्षों में उत्तर प्रदेश में 5 लाख करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए जाएंगे। गडकरी ने कहा कि अमेरिका इसलिए विकसित है, क्योंकि वहां की सड़कें बेहतरीन हैं।

केंद्रीय मंत्री ने याद दिलाया कि जब वे पहली बार योगी सरकार के साथ आए थे, तब कई घोषणाएं की थीं। उन्होंने दावा किया कि 45 साल के राजनीतिक करियर में कभी झूठा आश्वासन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने गुंडाराज समाप्त कर विकास की नींव रखी है।

विकास के लिए चार मुख्य स्तंभ हैं- पानी, बिजली, परिवहन और संचार। जहां इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा होता है, वहां निवेश आता है, रोजगार बढ़ता है और गरीबी-भुखमरी दूर होती है। साल 2014 के बाद केंद्र सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी, जिससे यूपी की विकास गति तेज हुई है।

CM योगी बोले- राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का आभार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर CM योगी ने कहा- अभी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही लखनऊ से हरदोई को जुड़ने वाले राजमार्ग और लखनऊ सिटी के अंदर एक फ्लाईओवर का शिलान्यास कार्यक्रम यहां पर संपन्न किया है। लगभग 9000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात प्राप्त होने के लिए मैं आप सबकों बधाई देता हूं और रक्षा मंत्री और परिवहन मंत्री को हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।