Public holiday tomorrow: उत्तर प्रदेश सरकार ने 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बैंकों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी अवकाश तालिका में भी यह जानकारी दी गई है।
Tomorrow all schools, colleges, government offices, and banks will be closed: उन्नाव में कल मंगलवार को सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, और कॉलेज बंद रहेंगे। बैंकों में भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी अवकाश तालिका में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन जिले में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसकी तैयारी चल रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास स्थित अंबेडकर पार्क में विशेष आयोजन होता है। अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने बताया कि अंबेडकर पार्क से शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो बाईपास स्थित छात्रावास पर आकर समाप्त होगी। इसके पहले डॉक्टर अंबेडकर की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 14 अप्रैल को सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम, और उप संभागीय परिवहन कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। कचहरी में भी छुट्टी रहेगी, जबकि 17 अप्रैल को चन्द्रशेखर आजाद जयंती मनाई जाएगी। इस दिन निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त, रविवार 19 अप्रैल को परशुराम जयंती मनाई जाएगी। इस दिन निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन रविवार होने के कारण इसका लाभ नहीं मिलेगा।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका में भी 14 अप्रैल मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद संचालित से संचालित सभी परिषदीय विद्यालयों और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। विद्यालय 15 अप्रैल को अपने समय पर खुलेगा।
अनुसूचित मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमर रतन चौधरी ने बताया कि अंबेडकर पार्क तिराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस मौके पर विचार गोष्ठी काफी आयोजित की जाएगी, जिसमें अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे। अंबेडकर पार्क से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
अमर रतन चौधरी ने बताया कि शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बाईपास स्थित छात्रावास पहुंचेगी। यहीं पर शोभा शोभायात्रा का समापन होगा। शोभायात्रा में स्कूली बच्चों सहित अन्य लोग शामिल होंगे। भाजपा कार्यालय में भी अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी, जिसमें जिला अध्यक्ष सहित विधायक भी मौजूद रहेंगे।