Rising water level of Ganga, problems increased गंगा उन्नाव में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ में की स्थिति गंभीर होते जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावों से आवागमन हो रहा है। जिला प्रशासन ने आज 150 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया।
Rising water level of Ganga, problems increasedउन्नाव में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की नींद उड़ गई। कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। लोगों के घरों में पानी भर गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने नावों को लगाया है। सदर विधायक पंकज गुप्ता और उप जिलाधिकारी सदर ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान बाढ़ राहत सामग्री का भी वितरण किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या आने नहीं दी जाएगी। खाने पीने से लेकर दवा आदि की व्यवस्था की गई है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सफीपुर तहसील के कई गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। लोग छत पर रहने के लिए मजबूर है। नाव के माध्यम से आवागमन हो रहा है। सदर विधायक पंकज गुप्ता और उप जिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी सफीपुर तहसील के परियर स्थित बालखंडेश्वर मंदिर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर डेढ़ सौ परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री बांटी गई
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक वर्ष सफीपुर तहसील के कई गांव बाढ़ प्रभावित हो जाते हैं। पनपथा में भी बाढ़ की स्थिति है। कटरी के क्षेत्र प्रभावित हैं। पनपथा गांव के रहने वाले 150 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री दी गई है। योगी सरकार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत सामग्री के साथ चिकित्सा आदि की सुविधा भी दी जा रही है। नाविकों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। किसी को भी समस्या नहीं आने दी जाएगी।