उन्नाव

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बड़ा बयान, बोले- आवारा जानवर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के

Shyamlal Pal उन्नाव में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सड़क पर घूम रहे आवारा जानवर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के हैं।
less than 1 minute read
Oct 14, 2025
उन्नाव पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष (फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब

SP state president Shyam Lal Pal Unnao visit उन्नाव पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सड़क पर घूमने वाले आवारा जानवर मुख्यमंत्री के हैं। श्याम लाल पाल सड़क दुर्घटना में मारे गए पिता-पुत्र के परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। इस मौके पर उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

बिहार में तेजस्वी यादव का समर्थन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सड़क दुर्घटना में शिवचंद्र पाल और उनके पुत्र नितेश पाल निवासी गांव विशंभर खेड़ा हिलौली की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल उन्नाव आए थे। उन्होंने मृतक परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

राहत पाने के लिए भाजपा सरकार को हटाओ

पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी तेजस्वी यादव का समर्थन करेगी। सड़क पर घूम रहे आवारा जानवरों पर पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आवारा जानवर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के हैं। आवारा जानवरों से किसानों का बहुत नुकसान हो रहा है। बड़े-बड़े जानवरों से किसानों की मौत भी हो रही है। इसलिए यह मामला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का है। यदि राहत की सांस लेनी है तो भाजपा को हटाना पड़ेगा।

Published on:
14 Oct 2025 10:52 pm