उन्नाव

उन्नाव में जिला प्रशासन ने एक करोड़ 56 लाख से ज्यादा की संपत्ति को किया कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई

Property worth Rs 1.56 crore seized: उन्नाव पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध अभियुक्तों की एक करोड़ 56 लाख से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया है। जिसमें गैंगस्टर की मां के नाम की संपत्ति भी शामिल है। 
2 min read
Jun 24, 2026
संपत्ति की गई कुर्क, फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस
उन्नाव पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत करोड़ों की संपत्ति कुर्क की (फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस)

Property worth Rs 1.56 crore attached in Unnao: उन्नाव में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 अभियुक्तों की 1 करोड़ 56 लाख 5 हजार रुपये मूल्य की 5 अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई हुए संपत्ति को कुर्क किया है। गैंगस्टर कीअवैध रूप से अर्जित भू-संपत्तियों को जब्त कर नोटिस चस्पा किया। आसीवन थाना क्षेत्र का है।

 राजस्व और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आसीवन पुलिस के आज 24 जून को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध राधेश्याम यादव, राम रहीश, अभिषेक यादव, मज्जन उर्फ कुलवन्त, शेर सिंह उर्फ राजेश और अंकित उर्फ छुन्नू निवासीगण नौगवां व अरेरखुर्द थाना आसीवन के के खिलाफ यह कार्रवाई की है। जिनके ऊपर आसीवन थाना में धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।

अवैध कमाई से बनाई गई थी संपत्ति

औरास थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस संबंध में 2 जून 2026 को  रिपोर्ट तैयार की गई थी। जिसमें जानकारी दी गई कि गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों ने गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया। जिससे हुई अवैध कमाई से सभी ने अपने और सगे-संबंधियों के नाम जमीन खरीदी थी। गैंगस्टर की गतिविधियों से इलाके में दहशत का माहौल बना था।

1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क 

थाना प्रभारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर गिरोहबन्द अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। राजस्व टीम, आसीवन, औरास थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 5 भू-संपत्तियों पर नोटिस चस्पा किया, मुनादी कराई गई। जिसमें बताया गया कि अब इन संपत्तियों को खरीदना, बेचना और उपयोग करना कानूनन जुर्म है। कुर्क की गई संपत्तियों का बाजार मूल्य करीब 1.56 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि जिले में ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

इनकी संपत्तियों को किया गया जब्त 

आसीवन थाना पुलिस ने बताया कि मज्जन उर्फ कुलवंत की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन कोटा रामपुरी स्थित संपत्ति को कुर्क किया गया। जिसकी कीमत 7 लाख 85 हजार रुपए आंकी गई है। इसके साथ ही राधेश्याम की भी सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन रामपुरी स्थित संपत्ति (5 लाख 26 हजार), राधेश्याम की मां रामेश्वरी उर्फ राजेश्वरी के नाम सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णापुरम किशोरी खेड़ा स्थित संपत्ति (एक करोड़ 6 लाख 57 हजार रुपए), राम रईस की नौगवां विकासखंड स्थित (14 लाख 41 हजार रुपए), रामेश्वरी उर्फ राजेश्वरी की नौगवां स्थित संपत्ति (21 लाख 96 हजार रुपए) गोकुल किया गया है।

Published on:
24 Jun 2026 10:04 pm