उन्नाव

Unnao murder छोटे भाई की हत्या करने के बाद बड़ा भाई लिपट कर रोया, मां और बहन उसे ले गए अस्पताल

Unnao murder उन्नाव में दो भाइयों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जब छोटे ने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी ने कहा घटना की जांच की जा रही है
2 min read
Dec 27, 2025
जिला अस्पताल में मौजूद क्षेत्राधिकारी (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका

Unnao murder: उन्नाव में बड़े भाई ने छोटे भाई सत्यम को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के समय घर में कोई नहीं था‌। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मां और बहन घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी नगर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से बातचीत की। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी विवाद का कारण पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है।

बीच सड़क पर हुई मारपीट

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के पीडी नगर में बीच रोड पर बड़े भाई शिवम सोनी और छोटे भाई सत्यम सोनी के बीच लड़ाई शुरू हो गई। इसी बीच शिवम ने चाकू से सत्यम पर हमला बोल दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें खून से लथपथ भाई को अपने सीने से लिपटाकर "भाई-भाई" कह रहा है। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मां-बेटी घायल को लेकर अस्पताल गए

सूचना पाकर मौके पर पहुंची मां और बेटी सत्यम को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां ने बताया कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, उन्हें नहीं मालूम है।‌

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया


घटना की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव मौके पर पहुंच गए।‌ जिला अस्पताल में मृतक परिजनों से बातचीत की।‌ सदर कोतवाली प्रभारी प्रभारी ने बताया कि घटना के कारण की जानकारी नहीं हुई है।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी?

क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव ने बताया कि सत्यम सोनी पुत्र गणेश सोनी को उसके बड़े भाई ने चाकू मार कर घायल कर दिया है। परिवार वाले सत्यम सोनी को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जांच की जा रही है। ‌

Updated on:
27 Dec 2025 06:02 pm
Published on:
27 Dec 2025 04:53 pm
Also Read
View All