उन्नाव

Unnao Rape Case: कुलदीप सिंह सेंगर मामला सुप्रीम कोर्ट में, पीड़िता की मां की मांग, परिवार और वकीलों को मिले सुरक्षा

Unnao Rape Case: कुलदीप सिंह सेंगर मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पीड़िता और उसकी मां ने राहत की सांस ली। उन्होंने हाईकोर्ट के जजों पर भी सवाल उठाया। केंद्र और प्रदेश सरकार से यह मांग की।

2 min read
Dec 29, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका

Unnao Rape Case उन्नाव रेप केस मामले में सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ डाली गई एसएलपी की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रोक लगा दी।‌ दुष्कर्म पीड़िता की मां ने जमानत रद्द होने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे साथ न्याय हुआ है। उन्होंने यूपी, दिल्ली और केंद्र सरकार से अपने परिवार के सदस्यों, वकीलों और देवर के लड़के के लिए सुरक्षा की मांग की।

ये भी पढ़ें

ओमप्रकाश राजभर बोले- ब्राह्मण विधायकों की बैठक को तिल का ताड़ बनाया जा रहा

क्या कहती है पीड़िता की मां?

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली पीड़िता की मां ने बताया कि वकीलों के कहने पर उनकी सुरक्षा भी छीन ली गई। अजय गौतम और सरोज भारती सहित चारों वकीलों को सिक्योरिटी दी‌ जाए। एक पुराने वकील के पास सिक्योरिटी है। जिसको हटा दिया जाए। उसकी जगह दिल्ली और उन्नाव के नए वकीलों को सुरक्षा दी जाए। उन लोगों को सुरक्षित रखा जाए।

सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा

दुष्कर्म पीड़िता की मां ने न्यूज़ एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा था। इसलिए वे बार-बार सुप्रीम कोर्ट जाने का नाम ले रहे थे। हाई कोर्ट पर भी कोई इल्जाम नहीं लग रहा है। लेकिन जिन दो जजों ने निर्णय दिया है, उन्होंने हाई कोर्ट की बदनामी कराई है। जब हमें न्याय नहीं मिला तो हमने चिल्लाना शुरू किया। हमें किसी की बेइज्जती करने का शौक नहीं है। हमारे बच्चे सड़क पर आ गए थे। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत मिली है।

क्या कहती है पीड़िता?

उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से वह खुश है। उन्हें भरोसा था कि सुप्रीम कोर्ट उनके साथ न्याय करेगा। उनकी अभी लड़ाई बाकी है। मेरे पिताजी को तभी न्याय मिलेगा। जब दोषियों को फांसी की सजा होगी। ‌

Also Read
View All

अगली खबर