उन्नाव

उन्नाव में दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म: दो आरोपियों सहित तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्नाव में पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। एक अन्य मामले में पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Oct 08, 2025

उन्नाव पुलिस ने दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें अदालत के सामने पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक अचलगंज का रहने वाला है। जिसकी उम्र 19 साल की है। जबकि दूसरा मांखी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिसकी उम्र 24 साल है। जबकि एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है। जो लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें

राजा भैया और भानवी सिंह विवाद में अब बेटे शिवराज की एंट्री, कहा- यह एक एजेंडा…दाऊ को बदनाम करने की साजिश

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने अचलगंज थाना में तहरीर देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। अपनी तहरीर में उसने अचलगंज थाना क्षेत्र के ही रहने वाले अनुज यादव पुत्र फूल सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस संबंध में पीड़िता की तहरीर पर अनुज यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 19 वर्षीय अनुज यादव को अचलगंज थाना क्षेत्र के कुरमा पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर इरशाद त्यागी, उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण द्विवेदी आदि शामिल है।

माखी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबकि माखी थाना पुलिस ने 24 वर्षीय सूरज पुत्र अच्छे लाल निवासी सथरा थाना माखी को गिरफ्तार किया है। जिसके ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। इसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। माखी थाना पुलिस ने बताया कि सूरज को जंगेनगर चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ‌अदालत के माध्यम से जेल भेजा जा रहा है। ‌

लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

इधर सफीपुर थाना पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ बीते 7 अक्टूबर को बीएनएस की धाराओं 137 (2) और 87 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। उप निरीक्षक अशोक कुमार सरोज ने वांछित अभियुक्त रतन उर्फ गोलू पुत्र विश्वनाथ को गिरफ्तार कर ले में पेश किया है। सफीपुर थाना पुलिस ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार सरोज, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। ‌

Published on:
08 Oct 2025 09:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर