shocking case of four-day marriage उन्नाव से दिल्ली तक की यात्रा में 4 दिन की शादी का मामला सामने आया है। अब पीड़िता न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही है। पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगा रही है। उन्नाव पुलिस ने एक्स पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी है।
shocking case of four-day marriage उत्तर प्रदेश के उन्नाव में चार दिनों की शादी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पीड़िता को युवक बहला फुसलाकर कर दिल्ली ले गया। जहां उसके साथ मंदिर में शादी की और शारीरिक शोषण किया। इस बीच युवक के माता-पिता पीड़िता को चौराहे पर छोड़कर चले गए। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने बताया कि थाने में भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में एक्स पर उन्नाव पुलिस ने बताया कि संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान के लिए कार्रवाई की जा रही है। घटना फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के एक के गांव की है।
shocking case of four-day marriage फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि बीते 19 तारीख को अजीत कुशवाहा शादी का झांसा देकर दिल्ली ले गया। जहां उसके साथ मंदिर में शादी की। शारीरिक शोषण भी किया। इसी बीच उसके मां-बाप ने उसे हाफिजाबाद चौराहे पर छोड़कर चले गए। उसने फतेहपुर 84 में शिकायती पर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। लेकिन फतेहपुर 84 थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी को भी इस संबंध में शिकायती पत्र दिया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
shocking case of four-day marriage उन्नाव पुलिस ने 'एक्स' पर बताया है कि दोनों पक्षों को थाना पर बुलाया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल और धारा 183 बीएनएसएस के अंतर्गत बयान लेने की कार्रवाई चल रही है।