उन्नाव

मौसम अपडेट: गर्म हवा की लपटों से जनजीवन रहेगा प्रभावित, रात में भी लू चलने का अलर्ट

Weather update: Life will be affected by hot air, alert of heat wave even at night मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

2 min read
Apr 21, 2025

Weather update: Life will be affected by hot air, alert of heat wave even at night आईएमडी मौसम विभाग ने मौसम के संबंध में पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना है। रात में भी तापमान अधिक रहेगा और गर्मी पड़ेगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि उत्तर दिशा से आने वाली हमारे मौसम को प्रभावित करेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी। इस हफ्ते लगातार आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा उन्नाव में 22 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते शनिवार 26 अप्रैल का तापमान अधिकतम रहेगा। जब 25 से 42 डिग्री के बीच तापमान पहुंच जाएगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रविवार 27 अप्रैल को मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

Also Read
View All

अगली खबर