Woman escapes after dodging Delhi Police उन्नाव में दिल्ली पुलिस को चकमा देकर महिला आरोपी फरार हो गई। जो झारखंड धनबाद की रहने वाली है। दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
Woman escapes after dodging Delhi Police उन्नाव में दिल्ली पुलिस की अभिरक्षा से फरार महिला आरोपी को 15 घंटे में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ उत्तरी दिल्ली जिले की पुलिस की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्नाव पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय थाना पुलिस को जानकारी दी कि उनकी अभिरक्षा से महिला आरोपी फरार हो गई है। मामले की जानकारी मिलती सक्रिय हुई पुलिस ने 15 घंटे में महिला को गिरफ्तार कर लिया घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली में उत्तरी दिल्ली जिला के गुलाबी बाग थाना पुलिस एंटी नारकोटिक्स सेल के उप निरीक्षक रिंकू ने तहरीर दी। अपनी तहरीर उन्होंने बताया कि बीते 10 जुलाई की सुबह 8 बजे लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे फूड किंग प्लाजा से रीना देवी निवासी डोमपारा जिला धनबाद झारखंड चकमा देकर फरार हो गई है। एंटी नारकोटिक्स सेल के उप निरीक्षक से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 262 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचना इंस्पेक्टर क्रीम रामनारायण यादव को दी गई।
इस बीच 10 जुलाई को ही रात 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बदली पुरवा पुल के पास फरार रीना देवी खड़ी है। मुखबिर से मिली सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने रीना देवी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम ने निर्मित इंस्पेक्टर अपराध रामनारायण यादव, हेड कांस्टेबल विमलेश कुमार द्विवेदी, महिला कांस्टेबल पूजा शामिल थी।