उन्नाव

आत्महत्या करने के लिए महिला ने गंगा में लगाई छलांग फिर दिखा ‘पानी का दानव’, पेड़ पर बैठकर बिताई रात

एक महिला ने आतमहत्या करने के लिए गंगा नदी में छलांग लगा दी। लेकिन, जैसे वह पानी में कूदी तो उसे कुछ ऐसा दिखाई दिया कि वह झटपट तैरकर वापस आ गई और एक पेड़ पर चढ़कर पूरी रात दुबक कर बैठी रही।

less than 1 minute read
AI Generated Symbolic Image

आत्महत्या करने के लिए उन्नाव की रहने वाली एक महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। महिला ने जैसे ही छलांग लगाई उसे पानी का दानव दिखाई दे गया। उस दानव को देखते ही तैरकर किनारे पर आ गई। इसके बाद महिला ने पूरी रात एक पेड़ पर बैठकर बिताई और आत्महत्या का विचार त्याग दिया।

घटना उन्नाव के जाजमऊ पुलिस चौकी क्षेत्र की है। महिला का नाम मालती है। मालती कानपुर के अहिरवा इलाके की रहने वाली है। महिला मालती ने बताया कि वह अपने पति से परेशान है। घर में रोज-रोज विवाद होता है। इसी वजह से वह परेशान होकर गंगा नदी में कूदकर जान देने के लिए आई थी। लेकिन, जैसे उसने नदी में छलांग लगाई उसे पानी में मगरमच्छ दिख गया और तुरंत तैरकर वापस आ गई। तैरते हुए वह अमरूद के बाग की ओर बढ़ी और यहां पर उसे एक पेड़ दिखा, जिसके बाद उसने पेड़ का सहारा लिया। मालती पेड़ पर चढ़कर बैठ गई और पूरी रात उसी पेड़ पर बैठकर बिताई।

ये भी पढ़ें

मानसून का तांडव शुरू, 12, 13, 14, 15, 16 और 17 सितंबर को तूफानी बारिश का इन जिलों में अलर्ट

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

ग्रामीणों ने महिला को पेड़ पर बैठे देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीण मामले को समझ ही नहीं पाए। उन्हें लगा कि पानी के बीच यह महिला पेड़ पर कैसे पहुंची। चौकी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि महिला को पेड़ से उतारकर चौकी लाया गया। घर में होने वाले झगड़ों ने मालती की मानसिक हालत को खराब कर दिया था। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

मगरमच्छ ने बचा ली महिला की जान

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला जैसे ही पानी में कूदी उसे मगरमच्छ दिखाई दे गया। इसी दौरान महिला ने आत्महत्या का विचार त्याग दिया और वह अपने बचाव के लिए सुरक्षित स्थान ढूंढ़ने लगी। फिलहाल, महिला अब सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें

मेक इन इंडिया बर्बाद हो रहा, स्वदेशी का नारा सिर्फ जुमला, GST में बदलाव से कम नहीं होगी महंगाई : अखिलेश यादव

Updated on:
07 Sept 2025 05:28 pm
Published on:
07 Sept 2025 05:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर