उन्नाव

Unnao murder: मिलने आए युवक की महिला मित्र से बहस, चाकू से गोदा, हत्या से क्षेत्र में सनसनी

Young man stabbed his female friend उन्नाव में एक युवक ने अपनी महिला मित्र को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम लगाई है।
less than 1 minute read
Jul 19, 2025
घटना की जानकारी देती को सिटी सोनम सिंह (फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस सोशल मीडिया वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस सोशल मीडिया वीडियो ग्रैब

Young man stabbed his female friend उन्नाव में महिला मित्र से मिलने आए युवक ने बहस के दौरान चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी नगर ने घटना के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर की घटना

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर में उस समय सनसनी फैल गई। जब अचलगंज थाना क्षेत्र के बंधु खेड़ा निवासी दिलीप पुत्र सुरेश सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए आया था। बताते हैं बातचीत के दौरान दोनों में बहस शुरू हो गई। इसी बीच दिलीप ने महिला के ऊपर चाकू से हमला कर दिया और वहां से भाग निकला। घटना के समय महिला घर में अकेले थी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। कानपुर में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जाता है

क्या कहती है क्षेत्राधिकारी नगर?

क्षेत्राधिकारी नगर सोनम सिंह ने घटना के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिलीप पुत्र सुरेश ने 22 वर्षीय महिला मित्र पर हमला किया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दिलीप को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। उसके गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

Published on:
19 Jul 2025 10:11 pm