यूपी न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया खिलाड़ियों का स्वागत, बांटे चेक

मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शंख बजाकर स्वागत किया गया। कृषि विवि पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले स्पोर्टस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद मंच पर पहुंचकर खिलाडियों का सम्मान करते हुए उनको चेक का वितरण किया।

2 min read
Nov 11, 2021
cm_yogi_meerut.jpg

मेरठ. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गुरुवार को करीब पौने एक बजे सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहे सम्मान समारोह में पहुंचे। वे गाजियाबाद से सड़क मार्ग से यहां पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर शंख बजाकर स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों को दूर रखा गया। हालांकि कुछ भाजपाईयों ने सीएम के नजदीक पहुंचने की कोशिश की तो उनको वहां से हटा दिया गया।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि हेलीकॉप्टर लैंडिंग में दिक्कत की वजह से सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री एक्सप्रेस-वे से परतापुर पहुंचे और इसके बाद बाईपास होते हुए कार्यक्रम स्थल पर आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले मंच पर स्थापित भाजपा के नामचीन नेतागण व मुख्यमंत्री के इन्तजार में भीड़ जमा रही। सीएम के कार्यक्रम में अचानक हुए बदलाव के कारण हाईवे पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सीएम योगी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले स्पोर्ट्स प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

पैरालिंपिक खेलों में भारत को 19 पदक दिलाने वाले 17 खिलाडिय़ों और प्रदेश की ओर से इन खेलों में शामिल होने वाले 6 पैरा खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके लिए पहले से ही पूरी तैयारियां कर ली गई थी। इसके पूर्व मेरठ के सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय में मंच पर सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और योगासन के साथ रामायण का पाठ भी किया गया। इसी के साथ व्यवस्था व सुरक्षा के साथ मंच पर आयोजित होने वाले संस्कृति कार्यक्रमों को लेकर भी विशेष तैयारी की गई थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1857 की क्रांति का बिगुल फूंकने वाली क्रांति धरती को नमन करता हूं। कोरोना महामारी के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी के प्रोत्साहन से केंद्रीय खेल अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में जो कार्य/प्रदर्शन किया है वह अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन है। हमारा सभी का दायित्व बनता है कि हम इनका सम्मान करें।

मेरठ की बात खेल उत्पाद से होती है और जाना भी जाता है। हमारी सरकार ने 2018 में एक जनपद एक उत्पाद की योजना शुरू की। इसके माध्यम से निवेश का माहौल बन सके। कई प्रकार के शोध करने के बाद खेल उत्पाद में चयन किया। अब जल्द खेल विवि का निर्माण शुरू होने जा रहा है। मेरठ में खेल विवि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम से जानी जाएगी।

मेरठ में खेल उत्पाद की दुनिया के अंदर डिमांड है। पहले कमी दिखाई देती थी लेकिन हमारी सरकार ने इसे आगे बढ़ाया है। हमारे प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों की उत्साह को महसूस किया। हर स्थान से लोग सांसद खेल प्रतियोगिता कराना चाहते है। इसके लिए लोग आगे आ रहे हैं।

BY: KP Tripathi

Published on:
11 Nov 2021 03:47 pm
Also Read
View All
बेटी को ‘किन्नर’ बताकर पिता ने नहर में फेंका: बुआ के घर छोड़ने के बहाने ले गया, लाठी-डंडों से पीटा; पानी कम था इसलिए बची जान

UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर

Kanpur Murder: बॉयफ्रेंड ने फोन पर कहा- पति को खत्म कर दो, इतना सुनकर पत्नी ने बेरहमी से कर दी कारोबारी पिता के इकलौते बेटे की हत्या