29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीसीएस अधिकारी की पत्नी ने जज के पालतू कुत्ते को कुचला, जज के बेटे ने दर्ज कराया थाने में मुकदमा

पीसीएस अधिकारी की पत्नी ज्यति पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और जानवरों को मारने या अपंग करने का मामला दर्ज किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 11 Nov 2021, 1:24 PM IST

pet_dog.jpg

सीतापुर. प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के एक अधिकारी की पत्नी पर एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के पालतू कुत्ते को कुचलने और गंभीर रूप से घायल करने का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना इस सप्ताह की शुरुआत में सीतापुर के ऑफिसर्स कॉलोनी के पास हुई। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी का पता लगा लिया गया। उनके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें : पत्नी समझ टीवी कलाकार ने पड़ोसन को पकड़ा, हवालात में काटनी पड़ी पूरी रात

एडीजे के बेटे ने थाने में की शिकायत

पुलिस ने कहा कि एडीजे के बेटे नीलेश की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है। एसएचओ कोतवाली तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि नीलेश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि ऑफिसर्स कॉलोनी में रहने वाले एक अधिकारी की पत्नी ने जानबूझकर अपनी कार पालतू जानवर के ऊपर चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीसीएस अधिकारी की पत्नी चला रही थीं कार

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि निजी कार जिला कृषि विकास अधिकारी की थी और दुर्घटना के समय उनकी पत्नी ज्योति सिंह ड्राइवर की सीट पर बैठी थीं। थानेदार तेज प्रकाश सिंह ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं और घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों का पता लगाया जाएगा और उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप

बता दे कि पीसीएस अधिकारी की पत्नी ज्यति पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और जानवरों को मारने या अपंग करने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक पीसीएस अधिकारी और उनकी पत्नी ज्योति सिंह की तरफ से इस घटना पर कोई बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें : Maa Annapurna Statue: काशी में फिर विराजेंगी मां अन्नपूर्णा, 100 साल पहले काशी से कनाडा गई थी मां की दुर्लभ प्रतिमा