30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maa Annapurna Statue: काशी में फिर विराजेंगी मां अन्नपूर्णा, 100 साल पहले काशी से कनाडा गई थी मां की दुर्लभ प्रतिमा

Maa Annapurna Statue: दिल्ली में यूपी सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि मां अन्नपूर्णा की मूर्ति आज यूपी ले जाई जा रही है। यूपी सरकार चार-दिवसीय माता अन्नपूर्णा देवी यात्रा वाराणसी तक निकालेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 11 Nov 2021, 12:44 PM IST

idol_maa-annapurna.jpg

Maa Annapurna Statue: ब्रिटिश काल में 100 साल पहले काशी से कनाडा गई मां अन्नपूर्णा की दुर्लभ प्रतिमा एक बार फिर काशी में प्रतिष्ठापित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों से भारत को वापस मिली प्रतिमा गुरुवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद को सौंपी गई, जिसके बाद पुनस्र्थापना यात्रा के माध्यम से मां अन्नपूर्णा 18 जिलों में भक्तों को दर्शन देते हुए 14 नवम्बर को काशी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें : पत्नी समझ टीवी कलाकार ने पड़ोसन को पकड़ा, हवालात में काटनी पड़ी पूरी रात

विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने बताया कि यह मूर्ति 15 नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित की जाएगी। गुरुवार को इस मूर्ति की यात्रा शुरू हो गई, जो काशी विश्वनाथ मंदिर पर पूर्ण होगी। दिल्ली में यूपी सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि मां अन्नपूर्णा की मूर्ति आज यूपी ले जाई जा रही है। यूपी सरकार चार-दिवसीय माता अन्नपूर्णा देवी यात्रा वाराणसी तक निकालेगी।

इन जिलों से होकर गुजरेगी शोभा यात्रा

नई दिल्ली में प्रतिमा हस्तांतरित होने के बाद अगले चार दिनों में भव्य शोभायात्रा गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और जौनपुर होते हुए 14 नवंबर को अपराह्न् साढ़े चार बजे वाराणसी पहुंचेगी। मां अन्नपूर्णा की शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए सभी सम्बंधित 18 जिलों में तैयारियां की जा रही हैं।

सीएम योगी करेंगे प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा

शोभा यात्रा के लिए तय रूट के मुताबिक पहले दिन का रात्रि विश्राम तीर्थ क्षेत्र सोरों कासगंज में होगा, जबकि दूसरे दिन कानपुर और तीसरे दिन अयोध्या में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी। हर जिले में शोभायात्रा का स्वागत जनपद के स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रभारी मंत्री करेंगे। इसमें आम जनता की भी सहभागिता होगी। 15 नवम्बर को देवोत्थान एकादशी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में वाराणसी में भव्य समारोह आयोजित कर प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

पीएम मोदी के कार्यकाल में 42 दुर्लभ धरोहरों की हुई देश वापसी

बीते दिनों लखनऊ आए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी.किशन रेड्डी ने बताया था कि पीएम मोदी के हालिया अमेरिका दौरे के बाद 157 ऐसी ही धरोहरों की वापसी का रास्ता साफ हुआ है। यह भी जल्द भारत लाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक 2014 के बाद से अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 42 दुर्लभ धरोहरों की देश वापसी हो चुकी है, जबकि 1976 से 2013 तक कुल 13 दुर्लभ प्रतिमाएं-पेंटिंग ही वापस लाई जा सकी थीं।

यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में हो सकता है आपका अपना घर, अथॉरिटी लेकर आई ये खास स्कीम, ये है आवेदन की अंतिम तारीख

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग