30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Election 2022: मुजफ्फरनगर में गरजे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कहा- यूपी में बदलाव होगा, किसानों का इंकलाब होगा

UP Election 2022: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कश्यप महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वोट की चोट से जनता इस बदलाव को लाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 11 Nov 2021, 3:10 PM IST

akhilesh_yadav_muzaffarnagar.jpg

,,

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो चली है। जिसके चलते राजनीतिक पार्टियां जातीय समीकरण साधते हुए अपनी चुनावी नैया को पार कराने की जुगत में लग गई है। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी दोबारा सत्ता पर काबिज होने के लिए हर हथकंडे अपना रही है तो वही विपक्षी पार्टियों ने भी अपनी जनसभाएं शुरू कर दी है। जिसके चलते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर के बुढाना स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में कश्यप महासम्मेलन को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें : Maa Annapurna Statue: काशी में फिर विराजेंगी मां अन्नपूर्णा, 100 साल पहले काशी से कनाडा गई थी मां की दुर्लभ प्रतिमा

यूपी में बदलाव होगा, किसानों का इंकलाब-अखिलेश

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कश्यप महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अब वह वक्त है जब किसानों का इंकलाब होगा, यूपी में बदलाव होगा। वोट की चोट से जनता इस बदलाव को लाएगी। वहीं इस महासम्मेलन की सफलता के लिए कश्यप समाज के नेताओं ने जनसंपर्क में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

7 अक्टूबर को होना था सम्मेलन

कश्यप समाज के पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप व एमएलसी राजपाल कश्यप को कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी मिली थी। बता दे कि यह सम्मेलन पिछले महीने 7 अक्टूबर को होना था, मगर बारिश के चलते सम्मेलन को स्थगित करना पड़ा था। जिसके बाद गुरुवार 11 नवंबर को यह सम्मेलन आयोजित हुआ।

वोट की चोट से लेगा बदला: सुधाकर कश्यप

अखिलेश यादव सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे सुधाकर कश्यप ने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है। कश्यप समाज व गरीबों का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। उन्होनें कहा कि कश्यप महासम्मेलन से यह साबित हो जाएगा कि कश्यप समाज अब सपा के साथ है। उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार ने कश्यप समाज का सबसे ज्यादा शोषण किया है। जिसका बदला कश्यप समाज आने वाले चुनाव में वोट की चोट से लेगा।

यह भी पढ़ें : पीसीएस अधिकारी की पत्नी ने जज के पालतू कुत्ते को कुचला, जज के बेटे ने दर्ज कराया थाने में मुकदमा