
Egg Rate Today (8th January 2022): नए साल की शुरुआत होते ही ठंड काफी बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से कई इलाकों में हो रही बारिश की वजह से ठंड और बढ़ गई है। ठंड की वजह से नानवेज खाने वाले आजकल रोज अंडें खा रहे हैं। आज शनिवार 8 जनवरी को 100 अंडें 550 रुपए में बिक रहे हैं। वहीं खुदरा बाजार में 100 अंडों की कीमत 627 रुपये है। तो वहीं सुपर मार्केट में अंडें 669 रुपए बिक रहे हैं। अंडा कारोबार से जुड़े एक व्यापारी ने बताया कि वह अकेले ही रोज 50-55 हजार अंडें बेच रहे हैं, जबकि कुछ सप्ताह पहले तक 40-45 हजार अंडें बेच रहे थे। पहले अंडे की कैरट (30 अंडे) 160 रुपये में बिक रहा था, जबकि कुछ दिनों से 175 रुपये कैरट के हिसाब से बिक्री हो रही है। फुटकर में दुकानदार 180 रुपये कैरट बेच रहे हैं।
Egg Price Today (8th January 2022): सर्दी बढ़ने का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ने लगा है। तमाम लोग सर्दी से बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। ठंड के मौसम में बुहत से लोगों की सुबह के नाश्ते की शुरुआत ही अंडे से होती है। कोई चाय के साथ उबला हुआ अंडा लेता है तो कोई आमलेट। आजकल घरों में अंडा करी भी खूब बन रही है। डिमांड बढ़ने की वजह से दाम में भी इजाफा हुआ है। डिमांड बढ़ने के साथ ही अंडे के दाम भी बढ़े हैं।
Egg Rate Today Noida
देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा की तो आज शनिवार 8 जनवरी को अंडों का थोक भाव 549 रुपये है। इसके अलावा खुदरा बाजार में अंडें 615 रुपये और सुपर मार्केट में 651 रुपए में बिक रहे हैं। वहीं शुक्रवार 7 जनवरी को भी थोक बाजार में 549 रुपये रहा। तो वहीं, खुदरा बाजार में भी अंडें 615 रुपये और सुपर मार्केट में 651 रुपए में बिकें।
Egg Rate Today Lucknow
राजधानी लखनऊ की बात करें तो अंडें आज शनिवार 8 जनवरी को थोक बाजार में 543 रुपए में बिक रहे हैं। इसके अलावा खुदरा बाजार में 543 रुपए बिक रहा है तो वहीं सुपर मार्केट में 543 रुपए अंडा बिक रहा है। वहीं शुक्रवार 7 जनवरी को भी थोक बाजार में 543 रुपए में बिके। इसके अलावा खुदरा बाजार में 543 रुपए बिका, तो वहीं सुपर मार्केट में 543 रुपए अंडा बिका।