लखनऊ

लड़कों को पसंद आती हैं लड़कियों की ये अदाएं, हॉटनेस नहीं रखती मायने

अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि पुरुषों को महिलाओं के कम कपड़े व सुंदरता की अपेक्षा उनका हसमुख होना अधिक आकर्षित करता है। महिलाओं के हंसने के तरीके व उनकी मुस्कुराहट पर अक्सर लड़के फिदा हो जाते हैं। अध्ययन में यह बात निकलकर सामने आई है कि पुरुषों को हंसी मजाक करना पसंद आता है यदि कोई पुरुष मजाक करता है और महिला उस पर प्रतिक्रिया देते हुए हंसती है या मुस्कुराती है तो पुरुष महिला के प्रति आकर्षित होते हैं। वहीं, महिला कितनी भी खूबसूरत या कम कपड़े पहने हुए क्यों न हो यदि वह पुरुष के मजाक पर प्रतिक्रिया नहीं देती है तो पुरुष उसके प्रति आकर्षित नहीं होते हैं

2 min read
Dec 30, 2021

लखनऊ. ऐसा माना जाता है कि शारीरिक सुंदरता व लड़कियों के कम कपड़े लड़कों को आकर्षित करते हैं जबकि ऐसा नहीं है। एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि लड़कों व पुरुषों को महिलाओं के कम कपड़े व सुंदरता की अपेक्षा उनकी अदाएं अधिक आकर्षित करती हैं। कम कपड़े पुरुष का ध्यान अपनी तरफ खींच तो सकते हैं लेकिन ज्यादातर लड़के महिलाओं की अदाओं पर फिदा होते हैं।

स्टडी के अनुसार पुरुषों को कम कपड़े व सुंदरता की अपेक्षा महिलाओं में छोटी-छोटी बातें व उनकी अदाएं पसंद आती हैं। अपने एटीट्यूड में इन छोटी-छोटी बातों को शामिल कर कोई भी लड़की व महिला पुरुष को अपना दीवाना बना सकती है।

मीठी मुस्कुराहट

अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि पुरुषों को महिलाओं के कम कपड़े व सुंदरता की अपेक्षा उनका हसमुख होना अधिक आकर्षित करता है। महिलाओं के हंसने के तरीके व उनकी मुस्कुराहट पर अक्सर लड़के फिदा हो जाते हैं। अध्ययन में यह बात निकलकर सामने आई है कि पुरुषों को हंसी मजाक करना पसंद आता है यदि कोई पुरुष मजाक करता है और महिला उस पर प्रतिक्रिया देते हुए हंसती है या मुस्कुराती है तो पुरुष महिला के प्रति आकर्षित होते हैं। वहीं, महिला कितनी भी खूबसूरत या कम कपड़े पहने हुए क्यों न हो यदि वह पुरुष के मजाक पर प्रतिक्रिया नहीं देती है तो पुरुष उसके प्रति आकर्षित नहीं होते हैं

फिजिकली स्ट्रांग

सामान्यतया माना जाता है कि पुरुषों को नाजुक लड़कियां पसंद होती हैं जबकि ऐसा नहीं है स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि पुरुषों को स्ट्रांग लड़कियां पसंद होती हैं। वह लड़कियां जो शारीरिक रूप से मजबूत होती हैं और एक्टिव नजर आती हैं लड़के उनकी प्रति जल्दी आकर्षित होते हैं। यह माना जा सकता है कि जिम में वर्कआउट करने वाली लड़कियों के प्रति लड़के अधिक अट्रेक्ट होते हैं।

बच्चों के प्रति प्यार

माना जाता है कि लड़के बच्चों को समय नहीं दे पाते हैं लेकिन लड़कों को वो लड़कियां पसंद आती है जो बच्चों से प्यार और स्नेह करती हैं। बच्चों के साथ खेलने वाली लड़कियां अक्सर लड़कों के मन को भा जाते हैं और ये अदा कई बार लड़की के प्रति लड़के को दीवाना बना देती है।

टैटू

हमारे समाज में टैटू का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। पुरुष अक्सर अपने शरीर पर टैटू गुदवाते हैं। वहीं जो महिलाएं टैटू गुदवाती है वो पुरुषों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। कम कपड़ों की अपेक्षा टैटू के साथ चेहरे की मुस्कुराहट लड़कों को अधिक आकर्षित करती है।

Published on:
30 Dec 2021 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर