यूपी न्यूज

Truck Bike Accident : 2 की मौत,1 गम्भीर घायल, बिहार की तरफ भागा ट्रक

चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंग्घिताली गांव के समीप नेशनल हाइवे पर भीषड़ दुर्घटना हो गई। जिसमें 2 लोगों की जान चली गई और एक गंभीर रूप से घायल है।
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2022, 2:45 PM IST
chandauli.jpeg

चंदौली जनपद में एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें दो की मौत हो गई है, और तीसरा गंभीर रूप से घायल है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गाय। इसके बाद उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया ।

दरअसल यह घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंग्घिताली गांव के समीप नेशनल हाइवे 2 पर घटना हुई । जानकारी के अनुसार वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार के निवासी 22 वर्षीय सतीश,22 वर्षीय रोहित तथा वाराणसी के रोहनिया निवासी 22 वर्षीय राज केशरी वाराणसी से मुगलसराय में बिल्डिंग निर्माण के काम करने के लिए जा रहे थे । अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंधीताली गावँ के समीप NH-2 पर एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया।

आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया । जहां पर चिकित्सकों ने राजेश केसरी तथा रोहित को मृत घोषित कर दिया । वही गम्भीर रूप से घायल संतीश को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया ।

यूपी में तमाम कोशिशों के बाद सड़क हादसे की घटना कम नहीं हो रही है। यूपी में अभी तक लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में हादसों की संख्या में 25 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है। जनवरी से अगस्त 2021 तक प्रदेश में 24,513 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं जबकि इस साल इसी अवधि में 27,871 दुर्घटनाएं हुई है। वर्ष 2021 में मृतकों की संख्या 13,995 थीं, जो इस वर्ष 15,213 हो गईं। घायलों की संख्या वर्ष 2021 में 16,129 थी, जो वर्ष 2022 में 19,103 हो गई।

Updated on:
7 Oct 2022, 2:45 PM IST
Published on: