यूपी न्यूज

मायावती की एक और चुनावी चाल, बसपा नेता ने ब्राह्मणों को लेकर दिया बड़ा बयान

सतीश चंद्र मिश्रा ने समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में अंतर बताया है सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश भर में गुंडाराज अराजकता व उत्पीड़न होता था। वहीं अब भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान भी अपराध हुआ है। महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध हुए हैं हाथरस कांड कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह सरकार अपराध करने वाले अपने लोगों को बचाने का काम करती है बसपा सरकार में बहन जी ने अपने मंत्री को जेल भेजा था।

2 min read
Feb 16, 2022
maya.jpg

लखनऊ. विधानसभा चुनाव 2022 के दो चरणों के मतदान हो गए हैं। तीसरे चरण के लिए राजनीतिक पार्टियां तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच बसपा सुप्रीमो मायावती बुधवार को लखनऊ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि जनसभा आशियाना स्थित स्मृति उपवन में दोपहर को आयोजित की जाएगी। जनसभा में मायावती लखनऊ मंडल के जिला हरदोई, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव के अपने सभी प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील करेंगी।

ब्राम्हणों को लुभाने की हो रही कोशिश

बहुजन समाज पार्टी लगातार ब्राह्मण समाज को अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने ब्राह्मणों को लेकर बयान दिया है। अपने बयान में सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा है कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज का सबसे ज्यादा उत्पीड़न किया गया है। दो दिन पहले शादी होकर ससुराल पहुंची खुशी दुबे को 20 महीने बाद भी जमानत नहीं मिली है। वहीं, किसानों को गाड़ी से कुचलने के आरोप में 4 महीने में ही जमानत दे दी जाती है। 100 से ज्यादा ब्राह्मणों का एनकाउंटर योगी सरकार में हुआ है अब ऐसे लोगों की वापसी होना संभव नहीं है। ‌

सपा व भाजपा की कथनी व करनी में बताया अंतर

सतीश चंद्र मिश्रा ने समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में अंतर बताया है सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश भर में गुंडाराज अराजकता व उत्पीड़न होता था। वहीं अब भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान भी अपराध हुआ है। महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध हुए हैं हाथरस कांड कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह सरकार अपराध करने वाले अपने लोगों को बचाने का काम करती है बसपा सरकार में बहन जी ने अपने मंत्री को जेल भेजा था।

Updated on:
16 Feb 2022 10:17 am
Published on:
16 Feb 2022 10:13 am
Also Read
View All
बेटी को ‘किन्नर’ बताकर पिता ने नहर में फेंका: बुआ के घर छोड़ने के बहाने ले गया, लाठी-डंडों से पीटा; पानी कम था इसलिए बची जान

UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर

Kanpur Murder: बॉयफ्रेंड ने फोन पर कहा- पति को खत्म कर दो, इतना सुनकर पत्नी ने बेरहमी से कर दी कारोबारी पिता के इकलौते बेटे की हत्या