UP Special

RRB-NTPC मामले पर मायावती और प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला कहा, सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा सही से नहीं होना अन्यायपूर्ण

RRB-NTPC issue सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहाकि, गरीब युवाओं व बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ ऐसे खिलवाड़ और विरोध करने पर उनकी पिटाई सर्वथा अनुचित है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कथित धांधली का विरोध कर रहे युवाओं का समर्थन किया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2022, 1:13 PM IST
RRB-NTPC मामले पर मायावती और प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला कहा, सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा सही से नहीं होना अन्यायपूर्ण
RRB-NTPC मामले पर मायावती और प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला कहा, सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा सही से नहीं होना अन्यायपूर्ण

प्रतियोगी परीक्षाओं के रिजल्ट को लेकर यूपी समेत देश के कई राज्यों में अक्सर बवाल होता रहता है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा के रिजल्ट पर यूपी से लेकर बिहार तक बवाल हुआ। कहीं रेलवे स्टेशनों पर हंगामा हुआ तो कहीं गुस्साए अभ्यर्थियों ने ट्रेन में आग लगा दी। इस मामले पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहाकि, गरीब युवाओं व बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ ऐसे खिलवाड़ और विरोध करने पर उनकी पिटाई सर्वथा अनुचित है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कथित धांधली का विरोध कर रहे युवाओं का समर्थन किया है।

गुरुवार को प्रतियोगी परीक्षा के रिजल्ट को लेकर हो रहे बवाल पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने ट्विट पर लिखा कि, पहले यूपीटीएनटी और अब रेलवे के आरआरबी-एनटीपीसी रिजल्ट को लेकर यूपी व बिहार में कई दिनों से भारी हंगामा जारी है, यह सरकारों की विफलताओं का ही प्रमाण हैं। गरीब युवाओं व बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ ऐसे खिलवाड़ और विरोध करने पर उनकी पिटाई सर्वथा अनुचित है।

युवाओं से पकोड़ा बिकवाने का अपना संकीर्ण विज़न बदले भाजपा

भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करते हुए मायावती ने आगे लिखा कि, सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीबी व बेरोजगारी चरम पर पहुँच गई है। सरकारी नौकरी व उनमें आरक्षण की सुविधा गौण हो गई है। ऐसे में वर्षों से छोटी सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा भी सही से नहीं होना अन्यायपूर्ण। भाजपा युवाओं से पकोड़ा बिकवाने का अपना संकीर्ण विज़न बदले।

सत्याग्रह का रास्ता अपनाएं सरकार : प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की नान टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा परिणाम में कथित धांधली का विरोध कर रहे युवाओं का समर्थन किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि, सरकार को इनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए और गिरफ्तार किए गए छात्रों को रिहा किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता प्रियंका ने छात्रों के प्रति पुलिसिया दमन की निंदा की और छात्रों से आग्रह किया वे सरकार से बातचीत के लिए सत्याग्रह का रास्ता अपनाएं।

6 पुलिसकर्मी निलंबित

बिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी को लेकर बवाल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने करीब एक हजार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Published on: