24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NTPC रेलवे भर्ती परीक्षा में हुए धांधली को लेकर अभ्यर्थियों ने काटा बवाल, पुलिस ने की लाठीचार्ज

रेलवे NTPC परीक्षा में हुए धांधली को लेकर प्रयागराज बघाड़ा में रहने वाले हजारों छात्रों ने जमकर बवाल काटा। रेलवे ट्रैक पर घंटों प्रदर्शन किया और आने-जाने वाले ट्रेनों रोका। छात्रों ने जुलूस निकालकर सरकार पर निशाना साधा और प्रयाग स्टेशन पर छात्रों ने इकठ्ठा होकर ट्रेन रोक दी। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज करके वहां से भगाया। लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हुए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 26 Jan 2022, 4:17 PM IST

NTPC रेलवे भर्ती परीक्षा में हुए धांधली को लेकर अभ्यर्थियों ने काटा बवाल, पुलिस ने की लाठीचार्ज

NTPC रेलवे भर्ती परीक्षा में हुए धांधली को लेकर अभ्यर्थियों ने काटा बवाल, पुलिस ने की लाठीचार्ज

प्रयागराज: रेलवे NTPC परीक्षा में हुए धांधली को लेकर प्रयागराज बघाड़ा में रहने वाले हजारों छात्रों ने जमकर बवाल काटा। रेलवे ट्रैक पर घंटों प्रदर्शन किया और आने-जाने वाले ट्रेनों रोका। छात्रों ने जुलूस निकालकर सरकार पर निशाना साधा और प्रयाग स्टेशन पर छात्रों ने इकठ्ठा होकर ट्रेन रोक दी। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज करके वहां से भगाया। लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हुए।

छात्रों ने किया पथराव

रेलवे परीक्षा में हुए धांधली को लेकर आक्रोशित छात्रों ने जब प्रदर्शन किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी। पुलिस के लाठीचार्ज से आक्रोशित छात्रों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। घंटों बवाल के बाद पुलिस ने कुछ छात्रों को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने छात्रों को कर्नलगंज थाने ले जाकर बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज के इस विधानसभा सीट पर आज तक नहीं खिला कमल का फूल, इस बार उम्मीद जगी, जाने जातीय समीकरण

इन मांगों को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

प्रतियोगी अभ्यर्थियों ने कहा कि आरआरबी ने ग्रुप डी के लिए एक ही भर्ती परीक्षा कराने का निर्णय लिया था, लेकिन उसी पद के लिए दो परीक्षा कराई जा रही हैं। रेलवे के इस नियम का विरोध सभी छात्र करते हैं। छात्रों की मांग अगर रेलवे बोर्ड नहीं मानती है तो छात्र इससे भी अधिक उग्र प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज के 12 विधानसभा सीट में से 7 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार उतारे, जाने किस विधानसभा से कौन है लड़ेगा चुनाव

शहर में लगा जाम

बघाड़ा में रहने वाले प्रतियोगी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू किया तो शहर के कई आवागमन रास्ते बंद हो गए। अल्लापुर, बख्सी बांध, प्रयाग रोड, बघाड़ा रोड, राम प्रिया रोड जाम रहा। छात्रों का घण्टों बवाल को लेकर इंटरसिटी ट्रेन 30 मिनट तक रुकी रही।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग