सहारनपुर

सहारनपुर कचहरी के बाहर लगे 5 लाख के इनामी विकास दुबे के पोस्टर

कानपुर की घटना के बाद विकास दुबे की पूरे प्रदेश में तलाश चल रही है। यूपी के अंतिम जिले सहारनपुर में विकास दुबे के पाेस्टर लगाए गए हैं।

2 min read
vikash_dube.jpg
vikas dube

सहारनपुर ( saharanpur news ) कानपुर की घटना के बाद सरकार ने विकास दुबे पर पांच लाख का इनाम घोषित कर दिया है। बुधवार को सहारनपुर में भी विकास दुबे के पोस्टर लगाए गए।

सहारनपुर में न्यायालय परिसर के बाहर विकास दुबे के पोस्टर लगाए हैं। पुलिस ( Saharanpur Police) की ओर से लगाए गए इन पाेस्टर पर साफ लिखा है कि यूपी सरकार ने सुभाष दुबे पर पांच लाख रुपये का इनाम घाेषित किया है। इन पाेस्टर लगने के बाद सहारनपुर में भी विकास दुबे की तलाश तेज हाे गई है। दरअसल, सहारनपुर ऐसा जिला है जिसकी सीमाएं तीन-तीन राज्यों से मिलती हैं। ऐसे में सहारनपुर भी सुभाष दुबे के भागने या छिपने के लिए लिहाज से संवेदनशील है।

कानपुर ( Kanpur) की घटना के बाद पूरे प्रदेश की पुलिस विकास दुबे को तलाश रही है और विकास दुबे के दिल्ली एनसीआर में छिपे होने के साथ-साथ सहारनपुर और उसके आसपास के जिले में छिपे हुए होने की भी आशंका जताई जा रही है। यही कारण है कि सहारनपुर में भी सुभाष दुबे की तलाश की जा रही है। ऐसे में सहारनपुर में दीवारों पर विकास दुबे के पोस्टर लगाए गए हैं। इससे पहले सहारनपुर में टाेल प्लाजा पर विकास दुबे के पाेस्टर लगाए गए थे।

अब शहर के बीचाें-बीच भीड़ भाड़ वालों इलाकों में सुभाष दुबे के पाेस्टर लगाए गए हैं। इसका उद्देश्य यह है कि जनता की नजरों में विकास दुबे की तस्वीर बन जाए और अगर वह कहीं भी छिपने की काेशिश करे ताे छिप ना पाए।

Updated on:
08 Jul 2020 06:29 pm
Published on:
08 Jul 2020 06:19 pm