शामली

वेस्ट यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर में 19 जनवरी तक स्कूल बंद

Highlights मूसलाधार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तेजी से गिरा तापमान सभी सरकारी और प्राइवेट (School Closed) स्कूल बंद करने दिये आदेश पहली से आठवीं तक के बच्चों की जिलाधिकारी ने बढ़ाई छुट्टियां
less than 1 minute read
Jan 16, 2020
okio.jpg

मुजफ्फरनगर। वेस्ट यूपी में गुरुवार सुबह अचानक हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्ट से ठिठुरन भरी ठंड बढ़ गई। इसे देखते हुए मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी ने शाम के समय (School Closed) स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिये। इसके साथ ही शामली, सहारनपुर समेत कई जिलों में (Cold) ठंड को देखते हुए प्राइवेट स्कूलों में प्राइमरी स्कूलों की छुट्टी बढ़ार्इ जा सकती हैं।

19 तारीख तक बंद रहेंगे पहली से आठवीं तक के स्कूल

अचानक (Weather) मौसम में आए बदलाव के चलते गुरुवार को मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी ने (School Closed) स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिये है। यह फैसला बच्चों को ठंड से बचाने के लिए लिया गया है। जिसके चलते पहली से आठवीं कक्षा में पढऩे वाले छात्रों की छुट्टी बढ़ाने के आदेश दिये गये है। तीन दिनों तक स्कूलों की छुट्टी की गई है। 17 से 19 जनवरी तक जिले के सभी एक से आठवीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

बीएसए ने स्कूलों में भेजे छुट्टी के आदेश, कई जगह बदला गया समय

वहीं बीएसए ने जिले के सभी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों की छुट्टी के आदेश दिये है। इसके साथ ही इस दौरान स्कूल खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। अब 20 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। इसके साथ ही वेस्ट यूपी के कई जिलों में ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है। स्कूल सुबह सात या आठ की जगह नौ बजे खुलेगा।

Updated on:
16 Jan 2020 07:26 pm
Published on:
16 Jan 2020 05:29 pm
Also Read
View All
तमंचे के बल पर महिला सिपाही से लूट करने वाला 50 हजार का इनामी मेहताब मुठभेड़ में ढेर, 12 किलोमीटर तक पीछा करके पुलिस ने गोली मारी

‘लगा जैसे कोई रूहानी ताकत पुकार रही है’, शामली केस में आयुष उर्फ मोहम्मद अली का खुलासा, YouTube वीडियो ने बदल दी जिंदगी!

गाजियबाद, शामली के कई मौलाना आए रडार पर! धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पाकिस्तान-फलस्तीन कनेक्शन पर भी नजर

Shamli News: आयुष ने लव जिहाद के आरोपों को नकारा, कहा- अपनी मर्जी से कुबूला इस्लाम, चांदनी से निकाह करके बना मोहम्मद अली

बकरीद में बिजली गुल: शामली में फाल्ट ठीक करके वापस आ रहे बिजली विभाग के JE की पिटाई, जिला अस्पताल रेफर