गाजियाबाद। अब टोल टैक्स पार करने वाले सभी वाहन चालकों को एक साथ आने-जाने के टोल देने पर छूट नहीं मिल पाएगी। यह नियम 15 जनवरी यानी बुधवार से लागू कर दिया गया है। इससे पहले यदि कोई भी वाहन चालक आने- जाने की कैश पर्ची एक साथ लेता था तो उसे दोनों तरफ के टोल भरने के लिए कुछ छूट प्राप्त होती थी, लेकिन 15 जनवरी यानी बुधवार की रात से सरकार द्वारा यह नियम बदल दिया गया है। अब आने-जाने के लिए एक साथ पर्ची लेने पर कोई छूट नहीं मिलेगी। इसके लिए बाकायदा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा सर्कुलर भी जारी कर दिया है।