जानकारी के अनुसार, जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के उपस्थिति रजिस्टर में फर्जीवाड़ा सामने आया है, बेसिक शिक्षा विभाग के दफ्तर का एक बाबू छुट्टी पर था और इस बारे में विभाग के सभी कर्मचारी भी पुष्टि करते नजर आये, लेकिन वास्तविकता में यहां जो खेल कागजों पर हो रहा था। वो काफी चौंकाने वाला था। दरअसल बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने पिता का देहांत होने के कारण छुट्टी पर है। इसके चलते बतौर कार्यवाहक बेसिक शिक्षा अधिकारी का जिम्मा नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह पर है, लेकिन बेसिक शिक्षा दफ्तर में तैनात बाबुओं में से एक होशियार बाबू ने हाजिरी रजिस्टर में खुद की प्रजेंट लगा दी, लेकिन अशोक नाम का ये वरिष्ठ सहायक पद पर तैनात बाबू ऑफिस से खुद नदारद था। इतना ही नहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी को गुमराह भी यहां उक्त बाबू ने किया, जब इसकी मीडिया को लगी तो पड़ताल की गई। जिसमें ऑफिस के अधिकतर सम्बन्धित कर्मचारी ये कहते देखे गए कि प्रधान सहायक अशोक कुमार दो दिवस की छुट्टी पर हैं।